10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar news: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें: पेशी पर हाजिर होने के लिए अस्पताल में भर्ती यादव को सौंपा सम्मन

चारा घोटाले में रांची की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेहत खराब के चलते फिलहाल यादव अभी रिम्स में इलाज करवा रहे हैं। एेसे में मानहानी के एक मामले में कोर्ट ने उनको हाजिर होने के आदेश देकर उनकी मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 19 Nov 2019, 5:41 PM IST

Bihar news: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें: पेशी पर हाजिर होने के लिए अस्पताल में भर्ती यादव को सौंपा सम्मन

Bihar news: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें: पेशी पर हाजिर होने के लिए अस्पताल में भर्ती यादव को सौंपा सम्मन

पटना. प्रियरंजन भारती

चारा घोटाले में रांची की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेहत खराब के चलते फिलहाल यादव अभी रिम्स में इलाज करवा रहे हैं। एेसे में मानहानी के एक मामले में कोर्ट ने उनको हाजिर होने के आदेश देकर उनकी मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
चारा घोटाले के मामले में रांची जेल से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती यादव को मानहानी के मामले में दो दिसम्बर को एमपीएमएलए कोर्ट में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने यह आदेश उनको अस्पताल में ही भिजवा दिया है। मानहानी के इस मामले के अधिवक्ता विनय शंकर दुबे ने बताया कि अदालत ने जारी सम्मन को रांची स्थित रिम्स प्रशासन को भेज दिया है। इस मामले में अदालत के आदेश का पालन नहीं कर पाने के कारण पटना के बेऊर स्थित केंद्रीय कारा अधीक्षक सोमवार को कोर्ट में पेश हुए और बताया कि यह रांची के होटवार जेल का मामला है। अधीक्षक के हलफनामे के बाद नोटिस को रांची भेजा गया।
मानहानि का यह मामला पुराना है। लालू यादव ने भागलपुर में एक जनसभा के दौरान आरोप लगाए थे कि सृजन घोटाले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजा जाना चाहिए। इस घोटाले के जनक उदय कांत मिश्रा हैं। मिश्रा भागलपुर में सरकारी सेवा में हैं। मामला इन्हीं की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है। अदालत ने अपने आदेश का पालन नहीं होने पर बेऊर जेल अधीक्षक को तलब किया तब आदेश की कॉपी रांची होटवार जेल प्रशासन को भेजी गई।