वहीं, प्याज चोरी की यह पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे चोर डोंगरी इलाके की एक दुकान में घुसकर हजारों रुपए की प्याज पर हाथ साफ करते हैं।
वीडियो में चोर दुकान से प्याज के बोरे निकालते साफ देखे जा सकते हैं।
सोाशल मीडिया पर प्याज चोरी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि प्याज के बढ़ते दामों को लेकर सड़क से संसद तक कोहराम मचा हुआ है। बावजूद इसके सरकार आसमान छू रहे प्याज के दामों के आगे बेबस नजर आ रही है।
कई शहरों में तो प्याज 150 रुपये किलो तक भी बिक रहा है। ऐसे में लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एक किलो प्याज लेने वाले लोग अब 100 ग्राम प्याज खरीदकर ही काम चला रहे हैं।
इसके साथ ही होटलों और ढ़ाबों में सलाद की प्लेट से भी प्याज बिल्कुल गायब हो गया है।