
नन रेप केस: बिशप फ्रैंको के खिलाफ गवाह बने फादर का मिला शव, भाई ने बताई हत्या
नई दिल्ली। केरल के बहुचर्चित नन रेप केस में बड़ा मामला सामने आया है। यहां फादर कुरियाकोसे कट्टूथारा का शव बरामद हुआ है। फादर कुरियाकोसे रेप केस के मुख्य गवाह थे और आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले थे। 60 वर्षीय कुरियाकोसे का शव सोमवार सुबह जालंधर के भोगपुर इलाके में पड़ा पाया गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन उनकी मौत का कारण अब तक साफ नहीं हो सका है। वहीं फादर कुरियाकोसे के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि नन रेप केस में फंसे फ्रैंको मुलक्कल को दबाव के चलते इस्तीफा देना पड़ा था।
उनके भाई का आरोप है कि कुरियाकोसे भाई की हत्या की गई है। इस केस के बाद से उनको धमकियां मिल रही थी। भाई की मौत की सूचना मिलते ही वह अल्प्पे के लिए निकल गए। उन्होंने इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। आपको बता दें कि केरल की एक नन ने बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। नन का आरोप था कि 2014 से 2016 के बीच उसके साथ 14 बार रेप किया गया था। यह प्रकरण मीडिया में आने के बाद पुलिस पर बिशप को हिरासत में लेने का दबाव बड़ गया था, जिसके चलते उनको सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, पिछले दिनों केरल हाईकोर्ट ने बिशप को इस मामले में जमानत दे दी है, जिसके बाद उनका जालंधर में धूमधाम से स्वागत किया गया था। हालांकि पीड़ित नन के भाई ने इसको गलत बताया था। नन के भाई ने कोर्ट के फैसले पर तो बोलने से इनकार कर दिया था, लेकिन बिशप को मामले का दोषी बताया था। उन्होंने का था कि कोई से जमानत मिलने से वह निर्दोष साबित नहीं हो जाता।
Published on:
22 Oct 2018 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
