7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब: सुरक्षाबलों ने फिरोजपुर में 2 पाक ​नागरिकों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से सीमा सुरक्षा बला ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है BSF की पकड़ में आए दोनों नागरिकों की पहचान मोहम्मद लतीफ एवं मोहम्मद सैफ के रूप में हुई

2 min read
Google source verification
c.png

,,

नई दिल्ली। पाक सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बला ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है।

अधिकारियों के अनुसार बीएसएफ की पकड़ में आए दोनों पाक नागरिकों की पहचान मोहम्मद लतीफ एवं मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है। दोनों ही शख्स पाकिस्तान स्थित ओकारा जिले के रहने वाले हैं।

ISRO को चांद पर महत्वपूर्ण तत्व होने की मिली जानकारी, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने साझा किया डाटा

पुलिस जानकारी के अनुसार लतीफ और सैफ फिरोजपुर सेक्टर के समस्के सीमा चौकी पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसे थे।

दोनों सोमवार की अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास घूम रहे थे, जहां से पुलिस ने दोनों का हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

वहीं, एक दूसरी घटना में भारतीय जवानों ने सर्च अभियान के दौरान एक युवक का डेढ़ किलों हेरोइन के साथ पकड़ा है।

चंद्रयान-2 के बाद ISRO का बड़ा कदम- अब अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन

चंद्रयान-2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!

आपको बता दें कि पंजाब पिछले दिनों से आतंकियों के निशाने पर बना हुआ है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई।