4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राखी सावंत और उनके भाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है मामला

राखी सावंत और उनके भाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR 22 फरवरी को धोखाधड़ी IPC420/120 B/34 की धाराओं में रजिस्टर किया गया केस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 3 Mar 2021, 9:55 PM IST

rakhi sawant

rakhi sawant

नई दिल्ली: अभिनेत्री राखी सावंत और उसके भाई राकेश सावंत के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक ये मामला कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली के विकासपुरी थाने में दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोर्ट के आदेश के बाद इनपर 22 फरवरी को धोखाधड़ी IPC420/120 B/34 की धाराओं में केस रजिस्टर किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान अगर इनके खिलाफ कोई सबूत मिलते हैं तो इन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, मामला 4 साल पुराना है। साल 2007 में राखी और उनके भाई ने शैलेश श्रीवास्तव नाम के शख्स से फ़िल्म बनाने और डांसिंग इंस्टिट्यूट खोलने के नाम पर 6 लाख रुपये लिए थे। राखी के भाई ने शख्स से कहा था कि वो खुद डांसिंग इंस्टिट्यूट का उद्घाटन करेंगी। समय बीतता गया लेकिन इनमें से कुछ नहीं हुआ। अपना पैसा डूबता देख म ने अदालत का दरबाजा खटखटाया।

शैलेश ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके एक दोस्त राकेश खत्री ने राकेश सावंत से मिलवाया था। इसके बाद उसने मुझे गुरमीत राम रहीम पर एक फिल्म और एक डांस इंस्टिट्यूट खोलने का आइडिया दिया। राकेश ने इसके लिए मुझसे 6 लाख रुपये भी लिए।

Delhi : प्रताप नगर की एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची 18 फायर टेंडर

उन्होंने बताया कि वह राकेश को को 2 किश्तों में 6 लाख रुपये दिए। जिसमे राकेश सावंत की तरफ से दिसंबर 2017 में 7 लाख रुपये वापस देने का वादा किया गया था. लेकिन पैसा वापस नहीं लौटाया गया। अब कोर्ट ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम