4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi : प्रताप नगर की एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची 18 फायर टेंडर

आग में दो मजदूरों के झुलसने की सूचना। घटना के समय फैक्ट्री में थे 40 मजदूर।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Feb 2021, 9:23 AM IST

fire pratap

आग बुझाने में जुटी 18 फायर टेंडर।

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रताप नगर क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर है। आग एक फ्रैक्ट्री में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर 18 दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटना की जांच जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक आग में दो लोगों के झुलसने की सूचना है।

अभी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग को बुझाने में 18 फायर टेंडर को लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में कॉस्मेटिक बैग, बच्चों के खिलौने के साथ अन्य कई और काम भी किए जाते थे।

घटना के समय फैक्ट्री में थे 40 मजदूर

जानकारी के मुताबिक जब आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में लगभग 40 मजदूर थे, जो सुरक्षित बाहर निकल आए। फिलहाल आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम