
Stabbing in Ambikapur, युवक के गले और चेहरे पर चाकू से गंभीर वार (Photo source- Patrika)
अंबिकापुर। शहर में अब आए दिन मारपीट के अलावा चाकूबाजी (Stabbing in Ambikapur city) की घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच बस स्टैंड में मंगलवार की रात गाली देने से मना करने पर एक नाबालिग ने युवक के गले और चेहरे पर चाकू से वार कर दिया। चाकू के वार से युवक का गला और चेहरा कट गया है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त डांस टीचर का भाई है। उसकी रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
शहर के पुलिस लाइन बौरीपारा राजेश गली निवासी दीपक सोनी पिता हरजीत सोनी डांस टीचर है। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके छोटे भाई सागर सोनी 24 वर्ष के ऊपर मंगलवार की रात 9.30 बजे बस स्टैंड में एक नाबालिग ने चाकू से प्राणघातक हमला (Knife attack in Ambikapur) कर दिया है।
उसने बताया कि उसे पिता ने फोन कर बताया कि जल्दी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचो, सागर का किसी ने गला काट दिया है। जब वह पहुंचा तो देखा कि भाई गंभीर हालत में भर्ती है। उसने भाई से पूछा तो बताया कि रात में कंपनी के सर से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान नाबालिग (अपचारी) शराब के नशे में जोर-जोर से गाली-गलौज कर रहा था।
उसे जब मना किया कि अपने सर से बात कर रहा है, गाली मत दो। इस बात से नाराज होकर नाबालिग ने पीछे से उसका सिर पकड़ लिया और चाकू से गला काट (Knife attack on throat) दिया। फिर वह दोबारा आया और चेहरे पर चाकू से प्रहार किया।
पीडि़त सागर सोनी ने बताया कि दो बार चाकू से वार करते देख वहां मौजूद दोस्त करन और अजीज ने उसे किसी तरह बताया। उसके गले व चेहरे से काफी मात्रा में खून बह गया। इसके बाद दोस्तों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर उसके पिता को फोन किया। चाकू के वार (Knife attack news) से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
चाकूबाजी की घटना में घायल सागर सोनी के भाई की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) के तहत अपराध दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
Updated on:
15 Jul 2026 07:04 pm
Published on:
15 Jul 2026 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
