
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का किया निरीक्षण, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
रतलाम. एसपी अमित कुमार बीती रात अचानक ही औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुं्च रतलाम पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पूरे थाने का हर जगह स्वयं जाकर व्यवस्थाएं ही चेक नहीं की वरन पुलिस की कार्यप्रणाली को भी जांचा। एसपी कुमार ने पुलिस को आम जनता और खासकर थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत भी दी। एसपी ने थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की।
एसपी ने निरीक्षण के दौरान हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, आगंतुकों के लिए पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत, इनके निराकरण, जांच अधिकारियों की पेंडेंसी, चालान प्रस्तुत करने की अपडेट सहित अभिलेखों का संधारण देखा। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। कुछ पुलिसकर्मियों ने अवकाश सहित अन्य समस्याएं रखी। इनका निराकरण का आश्वासन भी एसपी ने दिया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी को आगामी दिनों में लगातार आने वाले त्योहारों होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान आदि के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को रात्रि गश्त के समय भी गुंडो-बदमाशों, बिना नंबर के वाहनों सहित संदिग्धों से पूछताछ आदि के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कुमार ने थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ-सफाई रखने, बंदी की खाने, ओढ़ने, बिछाने, पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक ने थाने पर उपलब्ध बलवा ड्रिल सामग्री एवं आपातकालीन सहायता के लिए उपयोग में आने वाले आवश्यक उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। पुलिस वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी उपकरणों एवं संसाधनों को हमेशा वाहन में अच्छी स्थिति में हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए। इससे किसी भी समय इनकी जरुरतपड़ने पर उपयोग किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इससे आम जनता में पुलिस की अच्छी छवि जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों पर नजर रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गुंडा सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए।
एसपी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि महिला एवं बच्चों खासकर नाबालिग किशोरियों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कारवाई करने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
Updated on:
22 Feb 2026 09:15 pm
Published on:
22 Feb 2026 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
