10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पैसा, प्रॉपर्टी और झूठे रसूख में तबाह हो गए दो परिवार

दिल्ली के मॉडल टाउन पार्ट-2 में हुए ट्रिपल मर्डर पर पुलिस ने खुलासा किया है कि दोनों परिवार ने एक दूसरे पर कई शिकायत पहले भी दर्ज कराए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shiwani Singh

Apr 28, 2018

muder

नई दिल्ली। पैसा, प्रॉपर्टी और रसूख किस कदर लोगों पर हावी हो जाता और सब बर्बाद कर देता है, इस बात का अंदाजा गुरुवार की रात दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में हुआ ट्रिपल मर्डर अच्छे से बयां कर सकता है। मामूली से पार्किंग विवाद ने दो परिवारों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया और रसूखदार परिवार में तीन लोगों की लाशें बिछ गईं।

ट्रिपल मर्डर से कांपा दिल्ली का मॉडल टाउन

राजधानी दिल्ली का मॉडल टाउन पार्ट-2 गुरुवार की रात ट्रिपल मर्डर से थर्रा उठा। इस सनसनीखेज घटना में सबसे पहले बड़े भाई ने छोटे भाई पर गोलियों की बौछार की। फिर बाद में छोटे भाई के निजी सुरक्षा गार्ड ने बड़े भाई पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान बीच-बचाव में बड़े भाई की पत्नी भी गोलियों की शिकार हो गई।

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनीः भाई-भाई ने ली एक-दूसरे की जान, भाभी की भी मौत

कार पार्किंग ने किया बर्बाद

दरअसल गुरुवार रात मॉडल टाउन पार्ट टु में डी-13/19, अचानक दोनों परिवार वालों में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार में हाथापाई शुरू होन लगी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट के चलते रात करीब 1 बजे जसपाल ने अपनी कृपाण से गुरजीत पर हमला कर दिया।

आए दिन पुलिक को शिकायत

भले ही हत्या का कराण पार्किंग विवाद रहा हो, लेकिन करोड़ों की प्रॉपर्टी और पार्किंग के विवाद ने दो सगे भाइयों की जान लेली। दोनों के बीच दरार इतनी गहरी थी कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2011 से अब तक दोनों के बीच प्रॉपर्टी और घर में अपनी-अपनी लग्जरी कारों की पार्किग को लेकर आए दिन पुलिस को शिकायक की जाती रही है।

फेसबुक वाले प्यार के लिए उज्बेकिस्तान से भारत आई लड़की, होटल में हो गया कांड

और भई कई मामले हैं दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों तरफ से अब भी छह से अधिक क्रॉस केस मॉडल टाउन थाने में दर्ज हैं। वहीं, 9 केस अलग-अलग समय पर दर्ज हुए। बता दें कि दोनों भाई एक दूसरे को नीचा दिखाने और खुद को रसूखदार दिखाने की होड़ में लगे थे। यही वजह है कि वीवीआईपी नंबर वाली कई कारें इनके पास हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग