
,,
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताजा मामला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ा है। ताजा मामला राज्य के नादिया जिले में सामने आया है। यहां अपराधियों ने रात के अंधेरे में 52 वर्षीय एक दुकानदार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
भारतीय जनता पार्टी ने मृतक को अपना सदस्य बताया है।
पुलिस के अनुसार मृतक हरलाल देबनाथ किराना स्टोर चलाता था। मृतक हरलाल देबनाथ की पत्नी चंदना देबनाथ के हवाले से पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को राणाघाट के हबीबपुर स्थित दुकार पर 2 हमलावर आए और सामान मांगने लगे।
जब हरलाल उनका सामान निकाल रहा था, तभी उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। अपराधी घंटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की है।
राणाघाट के सांसद जगन्नाथ सरकार ने आईएएनएस से कहा कि देबनाथ 1996 से ही भाजपा में सक्रिय था। सरकार ने कहा कि 1996 से ही वह हमारे राणाघाट की अखंड मंडल कमेटी का सदस्य था।
उसके बाद दबाव के कारण वह कुछ समय के लिए इससे दूर हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में उसने फिर से हमारी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था।
उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक हत्या का एक स्पष्ट मामला है। इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। तृणमूल ने हालांकि इस अपराध से किसी तरह का संबंध होने से इंकार किया है और कहा है कि पीड़ित का हाल में भाजपा से कोई नाता नहीं था।
Updated on:
13 Oct 2019 09:54 am
Published on:
13 Oct 2019 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
