
नई दिल्ली। गोवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोवा में एक महिला ने अपना की सुहाग उजाड़ते हुए अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। महिला ने पहले अपने पति को मौत के घाट उतारा फिर शव के तीन टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव को उसने दफना दिया। बता दें कि पुलिस ने इस घटना में महिला के तीन साथियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली थी गुप्त सूचना
पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कल्पना बसु, सुरेश के, पंकज पवार और अब्दुल शेख के रूप में हुई है।
सड़ चुका था शव
पुलिस निरीक्षक रविंद्र देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका था। शव को पणजी से लगभग 100 किमी दूर दूधसागर झरने के पास से बरामद किया गया। रविंद्र देसाई ने बताया कि कल्पना ने झगड़े के बाद अपने पति की हत्या कर दी।
मजदूरी करता था पति
बता दें कि महिला का पति एक मजदूर था। आए दिन उन दोनों के झगड़े हुआ करते थे। रोज-रोज हो रहे झगड़ो से तंग आकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हत्या की असली वजह झगड़ा थी या फिर कुछ और।
हत्या में तीन साथी शामिल
जानकारी के अनुसार महिला के साथ इस निर्मम हत्या में उसके तीन साथी भी शामिल थे। तीनों की मदद से ही महिला ने अपने पति के शव के तीन टुकड़े किए और उसे दूधसागर झरने के पास जंगल में दफना दिया। यह हत्या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में की गई थी।
कलंक बनी पत्नी
कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। पति-पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। एक-दूसरे के सुख-दूख के साथी होते हैं, लेकिन इस घटना ने पति-पत्नी के इस पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। बहुत कम ही ऐसी ख़बर देखने या सुनने को मिलती है जिसमे महिला ने पति की हत्या की हो।
Published on:
10 May 2018 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
