scriptहत्या या मौत! घर पर इस हाल में मिली महिला की लाश, पति ने कहा – हार्ट अटैक…पुलिस ने कब्र से निकाला शव | Woman dies in Bemetara, police suspects murder and exhumes dead body | Patrika News
क्राइम

हत्या या मौत! घर पर इस हाल में मिली महिला की लाश, पति ने कहा – हार्ट अटैक…पुलिस ने कब्र से निकाला शव

युवक ने अपनी पत्नी का रविवार को समाज के कब्रिस्तान में कफन-दफन कर दिया। इस दौरान समाज के लोग भी उपस्थित थे। उन्हें किसी तरह की आशंका नहीं हुई। युवक पत्नी की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कह रहा था। महिला के शव को कब्र खोदकर निकाला गया।

बेमेतराApr 16, 2024 / 02:30 pm

Khyati Parihar

Chhattisgarh News: शहर के माता भद्रकाली वार्ड में 22 वर्षीय विवाहिता आसिफा परवीन शेखानी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिवार जनों ने महिला के हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और महिला के पति को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला के परिजन रविवार सुबह थाना पहुंचे थे। यहां उन्होंने महिला की हत्या की आशंका जताई।
जानकारी के अनुसार महिला का पति शहजाद शेखानी कबाड़ी का कारोबार करता है। महिला की शादी करीब 4 साल पहले युवक से हुई थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला के पति से पूछताछ जारी है। इस संबंध में पुलिस कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।
यह भी पढ़ें

पैसे मांग रहा था दारुबाज पति, पत्नी ने नहीं दिया तो उठाया यह खौफनाक कदम…जानकर कांप जाएगी रूह

परिजनों के अनुसार महिला के गले में मिले निशान

महिला के भाई व भाभी ने कोतवाली थाने में अपना बयान दर्ज कराया है। यहां उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए अपराध दर्ज करने की मांग की है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के घर पहुंचे। उस समय महिला के गले में निशान थे। इस संबंध में उसके पति से पूछने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया

युवक ने अपनी पत्नी का रविवार को समाज के कब्रिस्तान में कफन-दफन कर दिया। इस दौरान समाज के लोग भी उपस्थित थे। उन्हें किसी तरह की आशंका नहीं हुई। युवक पत्नी की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कह रहा था। महिला के शव को कब्र खोदकर निकाला गया। यहां स्थानीय डॉक्टरों ने शव को पीएम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। इस दौरान बेमेतरा थाना प्रभारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
घर में मृत अवस्था में मिली महिला, तबीयत खराब होने की सूचना देकर बुलाया

जानकारी के अनुसार महिला का मायका ससुराल से 100 मीटर की दूरी पर है। वह ईद मनाने के लिए मायके गई हुई थी। ईद के दूसरे दिन शाम करीब 5 बजे ससुराल लौटी। रात करीब 2 बजे युवक अपने ससुराल गया और महिला के परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद आनन-फानन में महिला के परिजन उसके मायके पहुंचे। जहां उन्हें महिला मृत अवस्था में मिली। इसके बाद महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Home / Crime / हत्या या मौत! घर पर इस हाल में मिली महिला की लाश, पति ने कहा – हार्ट अटैक…पुलिस ने कब्र से निकाला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो