3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चुंबन’ का मजाकिया वीडियो बनाने वाला पुलिस के निशाने पर

संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने पत्रकारों से कहा, हमने मामले में जांच शुरू कर दी है

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Jan 07, 2017

Delhi Police

Delhi Police

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने लड़कियों को चूमने का प्रैंक वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ 'छेड़छाड़' के आरोप में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि युवक राह चलती अनजान लड़कियों को अचानक चूमकर भाग जाता था और उसने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर जारी कर दी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने यहां पत्रकारों से कहा, हमने मामले में जांच शुरू कर दी है। हम इस मामले के तकनीकी पहलुओं पर भी काम कर रहे हैं, जैसे इंटरनेट सेवा प्रदाता से संपर्क करना। पुलिस अधिकारी ने मामले में पीडि़त युवतियों से भी आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की अपील की है।

आरोपी ने शीर्ष सोशल वीडियो साइट 'यूट्यूब' पर यह प्रैंक वीडियो जारी की है। आरोपी ने दो दिन पहले इस प्रैंक वीडियो को लेकर माफी मांगते हुए एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने कहा है कि यह पूरा वीडियो पूर्वनियोजित था और उसे नहीं पता था कि यह मजाक इतना तूल पकड़ लेगा। आरोपी का पूरा नाम अभी पता नहीं लग सका है।

बेंगलुरु छेड़छाड़ CCTV में कैद, आमिर बोले- ऐसी घटनाओं पर आती है शर्म
मुंबई। नए साल के जश्‍न के दौरान बेंगलुरू में लड़कियों के साथ हुई छोड़छाड़ की घटना से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठ गए हैं। छेड़छाड़ की घटना का वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें दो लड़के एक लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए दिख रहे हैं।

आमिर ने उठाया कानून और सिस्टम पर सवाल
अभिनेता आमिर खान ने लड़कियों के साथ होने वाली ऐसी छेड़छाड़ के पीछे खराब सोच और विचार के लड़कों के साथ-साथ देश के कानून और सिस्टम का हाथ बताया है। आमिर खान के मुताबिक देश का कमजोर सिस्टम और कानून ऐसे लड़कों को प्रोत्साहित करता है क्योंकि उन्हें ऐसे गुनाह से कोई डर नहीं लगता।

कठोर कानून की जरूरत
आमिर खान ने बेंगलुरू में हुई लड़कियों के साथ छेड़छाड़ पर बोलते हुए, 'बेंगलुरु की घटना दुखी और शर्मिंदा करने वाली है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमें और हर राज्य सरकार को कोशिश करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं के पीछे कमजोर सिस्टम का हाथ है। इस तरह की घटना को रोकने के लिए कठोर कानून का होना जरूरी है। हमारे यहां ऐसे दोषियों के खिलाफ सुनवाई और कानूनी कार्रवाई में बहुत समय लग जाता है, जिससे किसी के दिल में डर नहीं है।' जबकि अमेरिका जैसे देशों में फटाफट सुनवाई होती है और एक महीने के भीतर सजा मिल जाती है, लेकिन हमारे यहां ऐसा सिस्टम नहीं हैं।

अमरीका का दिया उदाहरण
आमिर ने अमरीका का उदाहरण देते हुए कहा, 'वहां अगर इस तरह की घटना होती है तो एक या दो महीने में सजा हो जाती है। जब कड़े कानून बनेंगे और हमारे सिस्टम में तेजी आयेगी और गुनहगारों को फटाफट सजा मिलेगी तब लोग ऐसे गुनाह करने से डरेंगे।' आमिर ने कहा कि वह अपनी फिल्मों से महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदशीलता बढ़ाने की कोशिश करते हैं। आमिर के अलावा मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने इस घटना को शर्मनाक बताया।

ये भी पढ़ें

image