6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेला कमाने वाला था युवक, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर हुई मौत

क्रेसर मार्केट यूनियन से तत्काल परिवार को आर्थिक मदद पर अड़े
2 min read
Google source verification

डबरा

image

Amit Mishra

Mar 03, 2020

 died in a collision

died in a collision

डबरा/बिलौआ। बिलौआ में क्रेसर मार्केट रोड पर सोमवार की दोपहर तीन बजे तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा
घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आड़ा रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। परिजन क्रेसर मार्केट यूनियर से आर्थिक मदद दिलाए जाने के लिए अड़े रहे। क्रेसर यूनियन द्वारा 4 लाख रुपए दिए जाने के आश्वासन के बाद रात 9. 15 बजे जाम खुला।


गांव लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार ग्राम लखनपुरा निवासी रामप्रसाद (28) वर्षपुत्र रतन सिंह अपने साथी हाकिम सिंह (23) वर्ष पुत्र जनवेद सिंह सोमवार को गांव से बिलौआ सामान लेने आया था। दोनों लोग तीन बजे के करीब बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।


पैर में फ्रैक्चर आया
बाइक को रामप्रसाद चला रहा था। वे लोग क्रेसर मार्केट रोड केलीवर्ड क्रेसर के सामने आए, तभी साइड की रोड से तेज गति से डंपर आया और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर रामप्रसाद की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा हाकिम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया।

ग्रामीण मौके पर आ गए
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर लखनपुरा गांव में जानकारी लगते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर आ गए।


शव को उठने नहीं दिया
नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आड़ा लगाकर शव के साथ रोड जाम कर दिया तथा शव को उठने नहीं दिया। सूचना मिलते ही डबरा एसडीएम राघवेन्द्र पाण्डे, एसडीओपी उमेश सिंह तोमर, बिलौआ थाना प्रभारी अखिलेश पुरी गोस्वामी बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने जाम लगाने वालों को सामझाइश दी, लेकिन वे जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।


यूनियन से दिलाई जाए आर्थिक मदद
जाम स्थल पर एसडीएम ने मृतक परिवार को तत्काल 15 हजार की मदद दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन उनकी मांग थी कि मृतक का परिवार कच्ची मड़ैया में रह रहा है, इसलिए परिवार को पीएम आवास दिया जाए, परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाया जाए साथ ही क्रेसर मार्केट यूनियन से आर्थिक मदद दिलाई जाए, आदि मांगे शामिल थीं।


अकेला कमाने वाला, बहनों की शादी का भार
मृतक रामप्रसाद अपने पिता का इकलौता पुत्र होने के साथ ही अकेला कमाने वाला था। उसके परिवार में बुजुर्गमाता-पिता, पत्नी, तीन छोटे बच्चों समेत दो शादी लायक बहनें हैं। मृतक इन सभी का मजदूरी व थोड़ी बहुत खेती करके पेट पाल रहा था। उसके कंधे पर दोनों बहनों की शादी का भार था। उसके जाने से परिवार पर संकट आ गया है।


8 लाख रुपए मिलेंगे
क्रेसर यूनियन 4 लाख रुपए मृतक परिवार को देगा और संबल योजना से भी 4 लाख रुपए दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद जाम खुल गया।
राघवेन्द्र पांडे, एसडीएम, डबरा