Amazing Video: आपने फिल्मों में देखा होगा कि हीरो बाइक उठा लेता है लेकिन दमोह के हटा में एक युवक ने असल जिंदगी में बाइक उठा ली। बाइक उठाकर युवक ने सिर पर रखी और तेज बहाव नदी के पार ले गया। जिस किसी ने भी युवक को ऐसा करते देखा वो हैरान हो गया। युवक का लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।