23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBI Raid : आधी रात को एमपी में बड़ा CBI छापा, सुबह से चारों ओर मचा हड़कंप

CBI Raid : क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में देर रात सीबीआई टीम ने छापा मार कार्रवाई की। करवाई के बाद अन्य कॉलेज संचालकों में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Google source verification
CBI Raid

CBI Raid : मध्य प्रदेश में सीबीआई की छापामारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार और रविवार की रमियानी रात एक टीम ने दमोह के क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि, ये छापामारी नर्सिंग कॉलेज से जोड़कर देखी जा रही है। करवाई के बाद अन्य कॉलेज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को एक टीम दमोह पहुंची, जहां क्रिश्चियन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय लाल के नर्सिंग और बाइबल कॉलेज में दबिश दी गई। सीबीआई ने दोनो कॉलेजों के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। आरोपी डॉ. अजय लाल को लगातार प्रशासन निशाने पर लिए हुए है।

ईसाई मिशनरी की संस्था पर बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि बीते दिनों दमोह में ईसाई मिशनरी की संस्था पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। आधारशिला के संचालक डॉ अजय लाल सहित अन्य पर मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि, संस्था ने दो बच्चों को गलत तरीके से एडॉप्ट किया था। एनटीपीसीआर के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया था, जिसके बाद से डॉ अजय लाल फरार थे। हालांकि, बाद में कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई।