5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारी, मौत के बाद तनाव

दमोह में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या...। दबंग परिवारों के 20-25 लोगों ने किया था हमला...।

3 min read
Google source verification

दमोह

image

Manish Geete

Oct 25, 2022

damoh2.png

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में दिवाली के दूसरे दिन बड़ी वारदात हो गई। दो पक्षों में विवाद के बाद तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक घायल हो गया है। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस पार्टियां कई स्थानों पर तलाश कर रही है। घटना का मुख्य आरोपी जगदीश को पुलिस ने थोड़ी ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। विवाद की वजह आपसी रंजिश और पड़ोस की महिला के साथ ताक झांक करने के आरोप के संबंध में होना बताई गई है।

दमोह जिले में दिवाली के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में माता, पिता, पुत्र की गोली लगने से मौत हुई है। घर का एक अन्य सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप में घायल है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में ही रहने वाले लोगों में अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद इतना बढ़ा कि बात हत्या तक पहुंच गई। पुलिस ने एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जगह-जगह आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यहां देखें VIDEO

मामले में मिली जानकारी के अनुसार दौरान में उस वक्त गोली चलने की घटना हुई, जब सोमवार की देर रात गांव के सारे लोग दीपावली के चलते आतिशबाजी कर रहे थे। इसी बीच गांव में गोलियां चली और तीन लोगों में शामिल पिता घमंडी अहिरवार 60, बेटा मानक अहिरवार 30, मां राजप्यारी 58 की मौत हो गई। वहीं मानक का भाई गोली लगने से गंभीर हो गया।

क्या कहते हैं आईजी अनुराग, VIDEO

जिला अस्पताल में उपचार घायल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया और गोलियां चलाईं, जिसमें परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घायल का कहना है कि आरोपियों का कहना था कि उनके घर की महिला को छुपकर देख रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं था। रात के वक्त मां और भाभी घर के समीप थी जिन्हें देखने के लिए भाई घर से बाहर आया था, वहीं पर आरोपियों के घर की महिला मौजूद थी, जिसने झूठा आरोप लगाकर गालियां देना शुरू कर दी और अपने परिवार के लोगों को एकत्र कर झगड़ा शुरू करवा दिया। इसके बाद आरोपियों ने कट्टे से गोलियां चलाना शुरू कर दीं। गोली के लगने से मां भाई और पिता की मौत हो गई।

घटना के बाद दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य और एसपी डीआर तेनिवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एसपी तेनिवार ने बताया कि मंगलवार को सुबह दो परिवारों के बीच में विवाद हुआ। महिला संबंधी विवाद था। मंगलवार को सुबह यह घटना हो गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतक के भतीजे ने बताया कि करीब 20-25 लोग आए और हमला कर दिया। काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद होता था। दबंग लोग हम गरीब परिवार को यहां से भगाना चाहते थे।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दुखी

इधर, क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा है कि दमोह जिले के देवरान ग्राम में हत्याओं ने अंतर्मन को झकझोर दिया। यह वीभत्स और दुखद है। मृतकों केपरिजनों को ईश्वर संबल प्रदान करें। मैं संयम का आग्रह करता हूं। ऐसी घटनाओं के कारकों और कारणों पर गंभीर विमर्श की जरूरत महसूस करता हूं ताकि शांतिि और सौहार्द्र का तानाबाना बना रहे।

यह भी पढ़ेंः

विवाद के बाद अस्पताल में भी हंगामा, युवक ही हत्या, 8 घायल