scriptमहात्मा गांधी सेवा केंद्र योजना का शुभारंभ 19 नवंबर से,जिले की 112 पंचायतों में होगा शुभारंभ | Damoh News: Mahatma Gandhi Gram Seva Kendra Yojana strating date | Patrika News
दमोह

महात्मा गांधी सेवा केंद्र योजना का शुभारंभ 19 नवंबर से,जिले की 112 पंचायतों में होगा शुभारंभ

महात्मा गांधी सेवा केंद्र योजना का शुभारंभ,प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी ग्राम इमलाई में करेंगे शुभारंभ

दमोहNov 17, 2019 / 05:39 pm

Samved Jain

महात्मा गांधी सेवा केंद्र का ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ, इन 116 सेवाओं का मिलेगा लाभ

महात्मा गांधी सेवा केंद्र का ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ, इन 116 सेवाओं का मिलेगा लाभ

दमोह. राज्य शासन द्वारा एक महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी सेवा केंद्र योजना प्रारंभ करने जा रही है। यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म दिवस 19 नवंबर 19 से पंचायत स्तर पर प्रारंभ होगी। जिले में प्रदेश के शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी दमोह जनपद के ग्राम इमलाई में शाम 4 बजे इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
कलेक्टर तरूण राठी ने इस योजना के संबंध में बताया अब ग्रामवासियों को तहसील स्तर तक लोक सेवा केंद्र पर आवेदन देने नहीं जाना पड़ेगा।
अब पंचायत के महात्मा गांधी सेवा केंद्र पर जाकर यह सब सुविधाएं मिल सकेगीं।
बताया गया है कि जिले की 7 तहसीलों की 112 पंचायतों में यह सुविधा 19 नवंबर से एक साथ प्रारंभ होगी। तहसील बटियागढ़ में 18, दमोह में 28, हटा में 09, जबेरा में 20, पटेरा में 04, पथरिया में 16 और तहसील तेंदूखेड़ा में 17 महात्मा गांधी सेवा केंद्र खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया महात्मा गांधी सेवा केंद्रों में जीटूसी सेवाओं के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खसरा, नक्शा इत्यादि सेवाएं दी जाएंगी।

जीटूबी सेवाओं में ग्राम पंचायतों में शासन से वाणिज्य के लिए दी जाने वाली सेवाएं यथा कोर बैंकिंग, डाक सेवाएं, मनोरंजन सेवाएं, रेल, बस, हवाई जहाज यात्रा टिकट बुकिंग, परीक्षा परिणाम, हितग्राहियों को भुगतान इत्यादि सेवाएं निर्धारित शुल्क में दी जाएंगी।

जीटूजी सेवाओं के तहत ग्राम पंचायत द्वारा केंद्र व राज्य शासन से संबंधित समस्त जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। पंचायती राज द्वारा विकसित सॉफ्टेवयरों की जानकारी प्रविष्टि करना, मनरेगा के मिस आडिट सॉफ्टवेयर में जानकारी प्रविष्ट करना व समय-समय पर शासन द्वारा वांछित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Home / Damoh / महात्मा गांधी सेवा केंद्र योजना का शुभारंभ 19 नवंबर से,जिले की 112 पंचायतों में होगा शुभारंभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो