8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभाग स्तरीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में नहीं पहुंची टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना की टीमें

दमोह में संभाग स्तरीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, दो दिन में ही लीग, क्वॉर्टर और सेमीफाइनल मुकाबले पूरे, आज फाइनल के साथ समापन
2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Sep 08, 2026

दमोह में संभाग स्तरीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता 2026

दमोह में संभाग स्तरीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता 2026

दमोह में सोमवार से शुरू हुई संभागीय स्रीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को क्वॉटर और सेमिफाइनल मुकाबले खेले गए, जबकि आज बुधवार को फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। पूरी तरह से औपचारिक रही इस प्रतियोगिता में टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना की अधिकांश टीमों ने भाग लेना भी जरूरी नहीं समझा। ऐसे में इनके मैचों के बॉकओवर संबंधित टीमों को मिल गए और कुछ टीमें हारने के बाद भी अगल दौर में प्रवेश गईं। संभाग के ६ जिलों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट को महज तीन दिन के लिए रखा गया, ऐसे में टीमें एक के बाद एक मैच खेलतीं नजर आईं।

सोमवार को हुआ था शुभारंभ

लोक शिक्षा संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार दमोह में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए कोच एवं जनरल मैनेजर का स्वागत किया गया। इसके बाद कुछ टीमों के लीग मैच खेले गए।

दूसरे दिन हुए नौ मैच, सागर की टीमों ने दिखाई दम

मंगलवार को प्रतियोगिता के तहत क्वॉर्टर और सेमिफाइनल मैच खेले गए। जिसमें सागर विरुद्ध दमोह 19 बालक में सागर ने 16-13 सो मैच जीता। बालिका 14 में छतरपुर ने दमोह 2-0 से हराया। बालिका 17 में सागर ने दमोह को 10-4 से हराया। बालक 17 में छतरपुर ने पन्ना को 8-7 से हराया। बालक 14 में दमोह ने छतरपुर को 16-6 से हराया। बालक 19 में सागर ने दमोह को 17-15 से हराया। बालिका 14 का मैच सागर और दमोह के बीच 4-4 से टाइ रहा। मंगलवार का अंतिम मुकाबला बालक 17 के बीच सागर और दमोह के बीच खेला गया।

इस तरह हुए मैच, ये रहे अंपायर

क्रीड़ा प्रभारी गगन कनौजे ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत 10-10 मिनट के चार क्वॉटर हुए। प्रत्येक क्वॉर्टर मे २ मिनट का ब्रेक होता है। एक टीम में 5 खिलाड़ी खेलते हैं। अंपायर विल्लव अग्रवाल, राम उपाध्याय, अर्जित जडिय़ा, उमेश धुर्वे, अहवाज खान रहे। इस दौरान दिग्विजय पटेल, आशीष राय, अतुल तिवारी, रश्मि अस्थाना, शशांक गोदरे, शाहबाज अली, शिवम मिश्रा, शोएब पठान, शाहिद, मनीष सिंह एवं वसीम खान मौजूद रहे।