
दमोह। गंगा-जमुना तहजीब को भूलकर, गैर मुस्लिम बच्चों को जबरन इस्लामी शिक्षा देने वाले, नमाज पढऩे, कुरआन की आयतें याद करने और हिजाब पहनाने के साथ ही कई शिक्षकों का धर्म परिवर्तन करने वाले गंगा-जमुना स्कूल पर जल्द ही बुल्डोजर चल जाएगा। मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा है कि इस तरह की फिरका परस्त ताकतों, माफियों पर तो बुल्डोजर चलना ही है। आपको बता दें कि स्कूल की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। दमोह की नगर पालिका ने स्कूल के नाम एक नोटिस भी जारी कर दिया है। इस नोटिस में नगर पालिका ने स्कूल में अवैध निर्माण कराए जाने की बात का हवाला दिया है।
आपको बता दें कि दमोह का गंगा-जमुना स्कूल राष्ट्रीय स्तर का विवादित मामला बन चुका है। इस स्कूल के संचालकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हिजाब से शुरू हुए इस मामले में इस्लामिक शिक्षा और फिर धर्म परिवर्तन के बाद टेरर फंडिंग तक के आरोप संचालक झेल रहे हैं। रविवार को स्कूल की प्रिंसिपल, एक टीचर और चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं सरकार ने अब स्कूल के खिलाफ चौतरफा जांच शुरू कर दी है।
अब चलेगा बुल्डोजर
अब जल्द ही स्थानीय प्रशासन इस स्कूल में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है। इसका एक नोटिस नगर पालिका ने स्कूल संचालकों के नाम जारी किया है। जिसमें स्कूल में बिना अनुमति के स्कूल परिसर में निर्माण की बात कहते हुए तीन दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा है। अन्यथा नगर पालिका इस निर्माण कार्य को धराशाई कर देगी।
मामले की गंभीरता पर गृहमंत्री ने कही ये बात
मामले पर मीडिया को संबोधित करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गंगा जमुना स्कूल की जांच सही दिशा में चल रही है। प्याज की तरह परत-दर-परत उधड़ती जा रही है। इस प्रकार की जितनी भी फिरका परस्त ताकतें हैं, माफिया हैं उन पर तो बुल्डोजर चलता ही है।
Updated on:
12 Jun 2023 01:41 pm
Published on:
12 Jun 2023 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
