खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जैद सौदागर को सिर्फ तालाब गहरीकरण के दौरान निकली मुरम के सीमित परिवहन के लिए अस्थायी रॉयल्टी अनुमति दी गई है। लेकिन, मौके पर देखा गया है कि एक वाहन की अनुमति पर दर्जनों चक्कर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ओवरलोड परिवहन और रात में अवैध तरीके से बिना किसी सुरक्षा संकेतक के परिवहन किया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई अस्थायी अनुमति नियम 2017 की धारा 5 और 7, एमएमडीआर एक्ट की धारा 23(सी) तथा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धाराएं 113, 114 और 194 का सीधा उल्लंघन है।