
Cannibal killed minor ate flesh and drank blood
mp news: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में गुरुवार दोपहर एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक सिरफिरे आरोपी ने 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी और इसके बाद उसके शरीर से मांस निकालकर खाने व खून पीने जैसी वीभत्स हरकत की। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।
इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला भरत विश्वकर्मा 16 वर्ष अपनी बहन तमन्ना के घर समन्ना गांव भाईदूज का टीका लगवाने आया था। टीका लगवाने के बाद जब वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव के ही गुड्डा पटैल ने उस पर हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से भरत के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी पास से लोहे का हथौड़ा लाया और उसके सिर पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद किशोर के सिर से मांस निकालकर खाया और हाथों में खून भरकर पी लिया। इस भयावह दृश्य को देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। जब ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से भागकर गांव के पास एक खेत में जा छिपा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को मारने के लिए पथराव करने लगे। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस को भी इधर-उधर भागकर खुद को बचाना पड़ा। वहीं, आरोपी भी खेत से ग्रामीणों व पुलिस पर पथराव कर रहा था और पास आने वालों पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू में किया और भीड़ से बचाते हुए उसे पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी गुड्डा पटैल पूर्व में भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि कुछ वर्ष पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी, इस मामले में उसे सजा हुई थी। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से समन्ना गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Published on:
05 Mar 2026 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
