21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट आपको बड़ो कीमती, एईसे है पहचान सबको करने है करने है मतदान करने वोट को भैया दान

वोट आपको बड़ो कीमती, एईसे है पहचान सबको करने है करने है मतदान करने वोट को भैया दान
4 min read
Google source verification

दमोह

image

rakesh Palandi

Oct 29, 2018

patrika abhiyaan election 2018

लोकतंत्र के उत्सव को मनाने के लिए पत्रिका ने भी अपनी भागीदारी शुरू कर दी है, मतदाताओं के प्रति जागरुकता जगाने के लिए सोमवार को तीन नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरुक किया।

patrika abhiyaan election 2018

बुंदेली भाषा में नुक्कड़ नाट्य कलाकारों ने दर्शकों के मनों में अमिट छाप छेड़ी। सोमवार की दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच हुए इन नुक्कड़ नाटकों में राष्ट्रीय युवा नाट्य मंच व मुक्ति सामाजिक व सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने मतदाताओं को जागरुक किया।

patrika abhiyaan election 2018

रंग मंच के इन कलाकारों ने अपनी बेजोड़ अभिनय कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों को मतदान के प्रति आकर्षित किया।

patrika abhiyaan election 2018

पहली प्रस्तुति अंबेडकर चौराहे पर मुक्ति सामाजिक व सांस्कृतिक मंच द्वारा दी गई। जिसमें वोट दो नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के तहत उन मतदाताओं को झकझोरा गया जो बूथ तक पहुंचने में ना नुकर करते हैं।

patrika abhiyaan election 2018

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। जिसमें मुख्य भूमिका कृष्णा तिवारी, अखिलेश गोस्वामी, अनुराग जैन, दया पटेल, अनिवेश विश्वकर्मा, सुशांत पाठक, अर्जुन व भरत राय शामिल रहे।

patrika abhiyaan election 2018

अरे भईया आप उल्टे क्यों चल रये राष्ट्रीय युवा नाट्य मंच के कलाकारों ने अपनी दो प्रस्तुतियां दीं जिन्होंने मांगज वार्ड व नया बाजार के पास ओवर ब्रिज पथरिया फाटक पर पहली प्रस्तुत2.30 बजे शुरू की।

patrika abhiyaan election 2018

इसके बाद 3.15पर स्थानीय बस स्टैंड पर गिल्लू-पिल्लू का मजमा जमाया। ढोलक के वादन और कोरस पर गिल्लू-पिल्लू के बीच संवाद से इनका नुक्कड़ नाटक शुरू हुआ जो काफी रोचक रहा। पिल्लू- अरे भईया आप उल्टे क्यों चल रये।

patrika abhiyaan election 2018

गिल्लू- भैया दुनिया उल्टी है। इसके साथ ही कोरस शुरू हो जाता है भैया आए नाटक के लाने, भैया आए नाटक के लाने, वोट है देखो बड़ी कीमती सबको जो बतलाने है। भैया आए... भैया भी जा रए, भौजी भी जा रयीं। जा रए जेठ जिठानी रे भैया। मन में है सबने ठानी वोट कीमती जा जानी।

patrika abhiyaan election 2018

सबको जाई बताने भैया आए नाटक के लाने। सबको करने है मतदान, वोट को करने है दान। पेले जाके वोटई डालो फिर जईयो दुकान, वोट आपको बड़ो कीमती, ऐइसे है पहचान है, सबको करने है मतदान। इस कोरस के बाद कलाकारों के संवाद में नोट, दारू या मतदान के लिए वोट डालने के मिलने वाले अवकाश पर पिकनिक मनाने के लिए जाने वाले मतदाताओं पर खासा तंज कसा।

patrika abhiyaan election 2018

लोकतंत्र के उत्सव को मनाने के लिए प्रेरणा गीत व प्रेरक संवादों से कलाकारों ने दर्शकों को तालियां बजाने के लिए विवश कर दिया। राष्ट्रीय युवा नाट्य मंच के अध्यक्ष राजीव अचायी के निर्देश में लिखे गए नुक्कड़ नाटक में कोरस के साथ ढोलक वादन के प्रयोग ने दर्शकों को नाटक के प्रति आकर्षित किया। इसमें मेंजर सींग, पंकज चतुर्वेदी, रंजीत पारोचे, प्रिंस चौरसिया, अनुज तिवारी, राहुल सोनी, अक्षत रैकवार व संजय खरे मुख्य भूमिका में रहे। मेरा वोट मेरा चैलेंज राष्ट्रीय युवा नाट्य मंच के सदस्य मेंजर सींग ने कहा कि पत्रिका द्वारा मेरा वोट मेरा चैलेंज अभियान शुरू किया है, जिसमें मतदाताओं को अधिक से अधिक बूथ पर पहुंचाने के लिए नुक्कड़ नाटक तैयार किया गया था, बुंदेली भाषा में वाद्य यंत्रों की संगत पर आकर्षक कोरस तैयार किया गया है, जो मतदाताओं को भा रहा है। वोट दो मुक्ति सामाजिक व सांस्कृतिक मंच के कृष्णा तिवारी का कहना है कि वोट दो नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। पत्रिका अभियान मेरा वोट मेरा चैलेंज के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।