
Teak Wood Smuggling Like Pushpa movie : फिल्म स्टार अल्लु अर्जुन की मूवी पुष्पा में जिस तरह से लाल चंदन की तस्करी नदी के रास्ते की जाती थी ठीक उसी तरह का तरीका अब सागौन तस्करों ने दमोह में अपनाया है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब नदी में बह रही इमारती लकड़ी को ग्रामीणों ने देखा और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी से लकड़ी को बरामद किया तो पाया कि ये सागौन की लकड़ी थी जिसकी इस अलग अंदाज में तस्करी की जा रही थी।
पुष्पा स्टाइल में सागौन की तस्करी
इन दिनों बरसात के कारण सभी नदी नाले उफान पर हैं और इसी बात का फायदा दमोह में सागौन तस्करों ने उठाने की कोशिश की। फिल्म पुष्पा की स्टाइल में सागौन तस्करों ने सागौन की लकड़ी को काटकर एक दूसरे के साथ बांधक साली नदी में फेंक दिया। सागौनी फॉरेस्ट रेंज से होकर गुजरने वाली व्यारमा नदी में जब इमरती लकड़ी बहते हुए देखी तो वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी में बह रही लकड़ी को निकाला तो देखा कि ये सागौन की लकड़ी है।
यह भी पढ़ें- हनीमून पर दुल्हन ने ऐसा क्या किया की दूल्हे को बुलानी पड़ी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर
रातभर निकाली लकड़ियां, लाखों की सागौन जब्त
जैसे ही लकड़ी के सागौन के होने का पता चला तो अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकारी समझ गए कि तस्करों ने सागौन तस्करी का नया तरीका अपनाया है। देर शाम से शुरु हुआ नदी से लकड़ी निकालने का काम रातभर चलता रहा और वन विभाग की टीम ने नदी से लाखों रुपए की सागौन लकड़ी जब्त की है। अभी भी नदी के आसपास वन विभाग की टीम है क्योंकि ये उम्मीद जताई जा रही है कि अभी और भी लकड़ी नदी में बहते हुए आ सकती है।
देखें वीडियो- गुलाब का फूल देकर लड़के की बांहों में झूली लड़की, कॉलेज में सरेआम बोली I LOVE YOU
Published on:
08 Aug 2023 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
