9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब का बाहुबली, दोनों हाथों से बाइक को सिर पर उठाकर उफनता नाला कर लिया पार

Young man crossed the drain by lifting his bike on his head in Batiagarh of Damoh मध्यप्रदेश में एक युवक ने गजब का बाहुबल दिखाया। जब लोग 5-10 किलो का वजन भी नहीं उठा पाते और 2 कदम चलकर भी हांफने लगते हैं तब इस युवा ने अपनी बाइक को सिर पर उठाकर उफनता नाला पार कर लिया।

2 min read
Google source verification

दमोह

image

deepak deewan

Sep 12, 2024

Young man crossed the drain by lifting his bike on his head in

Young man crossed the drain by lifting his bike on his head in

Young man crossed the drain by lifting his bike on his head in Batiagarh of Damoh मध्यप्रदेश में एक युवक ने गजब का बाहुबल दिखाया। जब लोग 5-10 किलो का वजन भी नहीं उठा पाते और 2 कदम चलकर भी हांफने लगते हैं तब इस युवा ने अपनी बाइक को सिर पर उठाकर उफनता नाला पार कर लिया। सिर पर बाइक रखकर निकलते युवक को देख लोग भौंचक्के रह गए। नजारा अविश्वसनीय सा था पर लेकिन उनके सामने ही घटित हो रहा था। सिर पर बाइक ले जाते युवक को लोगों ने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

प्रदेश के दमोह जिले में यह घटना हुई। यहां के बटियागढ़ में जोरदार बरसात के कारण नाला उफान पर आ गया। एक बाइक सवार युवक वहां आया तो उफन रहे नाले को देखा। नाले में बाइक उतारना संभव नहीं था। ऐसे में अपनी बाइक को नाले के पानी से बचाने के लिए उसने बाइक को सिर पर उठाया और नाला पार कर लिया।

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों को तगड़ा झटका, योजना में घटी रकम, जानिए खातों में अब कितने रुपए आएंगे

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana लाड़ली बहना योजना में 2 लाख नाम कटे, जानिए क्यों मच रहा बवाल

बताया जा रहा है कि बटियागढ़ का यह युवक बुधवार को जब दोपहर में बाइक से मगरोन गया था तब भी उसने इसी तरह बाइक को सिर पर रखकर नाला पार किया था। जब वह मगरोन से वापस लौटा तब भी नाला पार करने के लिए बाइक को सिर पर उठाकर चला।

सुनवाहा के पास के बकरऊ नाले में युवक कमर तक पानी में बाइक सिर पर उठाकर चला। बाइक सिर पर रखकर वह करीब 100 मीटर तक चलकर दूसरे किनारे पर पहुंचा, बाइक स्टार्ट की और घर के लिए रवाना हो गया।

बता दें कि बटियागढ़ और आसपास लगातार बारिश हो रही है। सभी नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में भी नाले के तेज बहाव में युवक ने ऐसा खतरनाक काम किया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।