8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IED ब्लास्ट की चपेट में आए दो जवान घायल, जंगल में जमकर हुई फायरिंग, भागे नक्सली

IED Blast In Dantewada: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जहां नक्सलियों को घेरने निकले बस्तर (Breaking) फाइटर्स के 2 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

less than 1 minute read
Google source verification
ied_blast_in_dantewada.jpg

IED blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जहां नक्सलियों को घेरने निकले बस्तर फाइटर्स के 2 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। घायल जवानों (IED Blast Dantewada) को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विस्फोट के बाद करीब आधे घंटे तक जवानों व नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। फिलहाल (Breaking News) घटना स्थल पर मौजूद जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।

यह भी पढ़े: रिश्तों का खून: भतीजा समेत 4 लोगों ने मिलकर चाचा को कुल्हाड़ी से काटा, फिर बोला- जादू-टोना करता था इसलिए...

जिले बार्डर पर स्थिति पुरंगेल, पीडिया और आसपास के इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए IED बम ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की चपेट में (IED Blast) आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घयलों को एमआई 17 हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया। देवेंद्र नगर में स्थित नारायणा अस्पताल में इनका इलाज जारी है। घायल जवान का नाम राजेश मरकाम और विकास कर्मा है।

Breaking News: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे ही बस्तर में नक्सली गतिविधियां बढ़ती जा रही है। बीते कुछ दिनों से नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दूसरी ओर जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। बावजूद नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: CBSE Action: छत्तीसगढ़ के इन दो स्कूलों की मान्यता रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह