13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: NH पर बड़ा हादसा! अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार लड़कियों को मारी ठोकर, एक की मौत, 2 घायल

CG Accident: नेशनल हाइवे 63 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों को जबरदस्त टक्कर मारी। इस हादसे में एक की मौत और दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

less than 1 minute read
Google source verification
cg accident

cg accident

CG Accident: दंतेवाड़ा जिले के सुरोखी के पास नेशनल हाइवे 63 पर शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन लड़कियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 वर्षीय दीपिका कश्यप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

CG Accident: वाहन चालक मौके से फरार

घायल लड़कियों को इलाज के लिए गीदम अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने घटना की जानकारी देते बताया कि तीनों लड़कियां हीरानार की निवासी हैं, जो भैरमगढ़ के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। शीतकालीन छुट्टियों के कारण वे भैरमगढ़ से हीरानार लौट रही थीं।

यह भी पढ़ें: CG Accident News: दो बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

इसी बीच यह घटना घटी। (chhattisgarh news) घटना में 18 वर्षीय मुनेश्वरी को गंभीर चोटें आईं, जबकि 16 वर्षीय कामिनी को मामूली चोटें आईं है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

स्कूली छात्राओं को बुरी तरह रौंदा शराबी ऑटो चालक

CG Accident: वहीं शनिवार शाम को पत्थलगांव में एक शराबी ऑटो चालक ने चार स्कूली छात्राओं को बुरी तरह से रौंदकर घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ऑटो बरामद कर आरोपी चालक की तलाश क र रही है। घटना शाम 5:30 बजे के लगभग पत्थलगांव से भाथूडांड मार्ग में घटित हुई। भाथूडांड मार्ग में स्थित शराब दुकान से शराब का नशा कर एक ऑटो चालक तेज रफ्तार से पत्थलगांव की ओर आ रहा था।