Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एंट्री वसूली के नाम पर पैसे लेते हुए सिपाही का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल गीदम-जगदलपुर नेशनल हाईवे 63 पर परपा थाने की पुलिस हर गाड़ी वाले को बुलाकर एक स्टीकर दे रही थी। उसके बदले 300 रुपये लिए जा रहे थे। बताया जा रहा था कि, यह स्टीकर महीने भर के वेलिड है।
उनका कहना था कि, इसके बदले थाना क्षेत्र की सरहद से गुजरने के लिए किसी तरह की झंझट नहीं आएगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, थाने का एक सिपाही और दूसरा छत्तीसगढ़ नगर सेना का सिपाही सरकारी बोलेरो में सड़क किनारे खड़े हैं और दस्तावेज जांच करने की बात कह रहे हैं। वे सड़क पर आते-जाते वाहनों को रोककर थानेदार के दिशा निर्देश पर एंट्री वसूल कर रहे हैं।
वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में बोलेरो पर पुलिस यूनिफॉर्म में बैठा हुआ सिपाही एंट्री के नाम पर नवंबर 24 लिखा भ्रष्टाचार का एक लीगल स्टीकर दे रहा है। बदले में अवैध तरीके से 500 रुपये लेता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा 500 रुपये देने पर पूरी ईमानदारी के साथ 200 रुपये वापस भी कर रहा है। लंबे समय से मालवाहक गाड़ियों से ओवर लोड और दस्तावेजों में गड़बड़ी के नाम से पुलिस और ट्रैफिक विभाग यह खेल खेल रहा है।
बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने इस पर कड़ी कार्रवाई की। है उन्होंने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि सिपाही का नाम सुरेश भुआर्य बताया गया है। वहीं परपा थाने के टीआई दिलबाग सिंह को रक्षित केंद्र जगदलपुर में अटैच कर दिया है।