25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपालपटनम में पहली बार गरबा महोत्सव, रंगीन रोशनी और संगीत से सराबोर हुआ माहौल

Garba festival: नगर के वार्ड क्रमांक 6, नयापारा चौक में सड़क पर कचरा डाले जाने से लोगों में भारी आक्रोश। दुर्गंध और गंदगी से आमजन परेशान, पार्षदों ने नगर पालिका की लापरवाही के खिलाफ जताया विरोध।

less than 1 minute read
Google source verification
भोपालपटनम में पहली बार गरबा महोत्सव (Photo source- Patrika)

भोपालपटनम में पहली बार गरबा महोत्सव (Photo source- Patrika)

Garba festival: नगर में पहली बार गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसने क्लब ग्राउंड को रंगीन रोशनी और संगीत की गूंज से भर दिया। गुरुवार की शाम आयोजित इस कार्यक्रम में नगर की महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Garba festival: संगम दर्शकों को भी खूब भाया

पारंपरिक परिधान और गरबा की ताल पर थिरकते कदमों ने माहौल को बेहद आकर्षक बना दिया। शाम ढलते ही क्लब ग्राउंड सज-धजकर तैयार था। रंग-बिरंगी लाइटें, आकर्षक मंच और गूंजता डीजे संगीत कार्यक्रम को और जीवंत बना रहे थे। जैसे ही गरबा की धुन बजी, महिलाएं और युवतियां गोल घेरे में झूमने लगीं। पारंपरिक पोशाकों का यह संगम दर्शकों को भी खूब भाया।

बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे

Garba festival: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन पहली बार भोपालपटनम में हुआ और इसका उद्देश्य था कि लोग आपसी मेलजोल बढ़ाएँ और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हों।

प्रतिभागियों ने इसे यादगार पल बताते हुए कहा कि आने वाले समय में वे और भी उत्साह के साथ भाग लेंगे। इस महोत्सव ने नगरवासियों को एक नई सांस्कृतिक पहचान दी और भविष्य में ऐसे आयोजन नगर की सांस्कृतिक समृद्धि को और बढ़ाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग