16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप भी चाहते हैं सफल होना तो करें ये उपाय, जरूर होगा फायदा…

सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति लगन और कड़ी मेहनत जरूरी, कन्या महाविद्यालय के छात्राओं को मिला कॅरियर मार्गदर्शन।

less than 1 minute read
Google source verification
सफलता का मंत्र : भाग्य से नहीं लगन के साथ ये चीज भी है जरुरी...

सफलता का मंत्र : भाग्य से नहीं लगन के साथ ये चीज भी है जरुरी...

सफलता का मंत्र : भाग्य से नहीं लगन के साथ ये चीज भी है जरुरी...

दंतेवाड़ा . किसी भी व्यक्ति को सफलता किस्मत या भाग्य से नहीं मिलती, बल्कि सफलता पाने के लिए लक्ष्य के प्रति लगन व कड़ी मेहनत करना जरूरी है। यह बात कलक्टर सौरभ कुमार ने लंच विद कलक्टर कार्यक्रम में मेहमान बने शासकीय कन्या महाविद्यालय दंतेवाड़ा की छात्राओं के कॅरियर संबंधी शंकाओं का समाधान करते हुए कही। उन्होंने छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि अपनी रूचि के अनुसार ही लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए पूरे मन और लगन के साथ मेहनत करें। कलक्टर ने बीए अंतिम वर्ष की छात्रा स्मिता मिंज को शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के प्रश्न पर बताया कि स्नातक में 50 प्रतिशत अंक हासिल कर बीएड की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से द्विवर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में दाखिला लिया जा सकता है।

आगे बढऩे हर संभव मदद का आश्वासन
इसके साथ ही अलग-अलग श्रेणी के शिक्षकों के लिए पृथक-पृथक कोर्स निर्धारित है। इन पाठ्यक्रमों के बाद छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया जाता है। फुटबॉल की नेशनल प्रतियोगिता खेल चुकी राजकुमारी नाग को कलक्टर ने खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए हर संभव सहायता मुहैया कराने आश्वस्त करते हुए कहा कि अभी जावंगा स्पोट्र्स काम्पलेक्स में रखने सहित उसे भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच के जरिए प्रशिक्षण देने प्रयास किया जाएगा।