28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी गाड़ी भी नहीं बची! ट्रैफिक पुलिस ने CMO की गाड़ी पर लगाया लॉक, दंतेवाड़ा में मचा हड़कंप

CMO Car Lock: राखी पर्व की भीड़ के बीच दंतेवाड़ा के बाजार में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई चर्चा में आ गई। यातायात प्रभावित करने वाली पार्किंग पर पुलिस ने नगर पालिका के CMO के शासकीय वाहन पर लॉक लगा दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
Parking Violation

CMO की गाड़ी पर लगाया लॉक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Dantewada Traffic Police: राखी पर्व पर गुरुवार शाम दंतेवाड़ा के बाजार में भीड़ बढ़ने के बीच यातायात व्यवस्था संभाल रही ट्रैफिक पुलिस ने नियम विरुद्ध खड़े एक वाहन पर कार्रवाई की। जिस वाहन पर लॉक लगाया गया, वह नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CMO) के नाम से प्रदर्शित शासकीय वाहन था। कार्रवाई के बाद बाजार में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7.30 बजे राखी की खरीदारी के लिए बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ के कारण सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया था। इसी दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रहे जवानों की नजर सड़क किनारे खड़े CMO के वाहन पर पड़ी। बताया गया कि वाहन इस तरह पार्क किया गया था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। निर्धारित तरीके से पार्किंग नहीं किए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के पहिए में लॉक लगा दिया।

मौके पर मौजूद लोगों के बीच यह कार्रवाई इसलिए भी चर्चा में रही, क्योंकि वाहन नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा था। कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठा कि क्या सरकारी वाहन होने के कारण पार्किंग नियमों में किसी तरह की छूट मिलनी चाहिए।

Dantewada Traffic Police: अधिकारी हो या आम नागरिक, नियम सबके लिए बराबर

त्योहार के दौरान पुलिस आम लोगों से भी यातायात नियमों का पालन कराने में जुटी थी। ऐसे में शासकीय वाहन पर कार्रवाई को लेकर यह संदेश गया कि सड़क पर यातायात और पार्किंग के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए। खबर लिखे जाने तक वाहन पर लगा लॉक नहीं हटाया गया था। अब देखना होगा कि ट्रैफिक पुलिस वाहन चालक अथवा संबंधित विभाग के खिलाफ नियमानुसार आगे क्या कार्रवाई करती है।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग