29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब दिन में बंद नहीं होंगे सिग्नल, रात 12 बजे तक रहेंगे सक्रिय

Bilaspur Signal Timing: नई व्यवस्था के तहत अब शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक लगातार संचालित होंगे। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर सीसीटीवी के जरिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।
2 min read
Google source verification
Traffic Signal

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई (फोटो सोर्स- AI)

Bilaspur Traffic Rules: बिलासपुर जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों, ट्रैफिक जाम और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन समय में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल अब सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक लगातार संचालित होंगे। इसके साथ ही इन घंटों के दौरान प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।

वर्तमान में शहर के अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होते हैं। वहीं, गर्मी के मौसम में भीषण धूप को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक करीब डेढ़ महीने के लिए सिग्नलों का संचालन बंद रखा जाता था, ताकि वाहन चालकों को तेज धूप में अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े। मानसून शुरू होने के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। अब यातायात पुलिस सिग्नलों के संचालन की अवधि स्थायी रूप से बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

सुबह और देर रात सबसे अधिक होती है लापरवाही

यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह के समय सड़कें अपेक्षाकृत खाली होने के कारण कई वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इसी तरह रात 10 बजे के बाद भी तेज गति, रेड लाइट जंप करने और स्टंटबाजी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। कई सड़क हादसे भी इन्हीं समयों में होते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सुबह 6 बजे से ही सिग्नल चालू रहने और रात 12 बजे तक सक्रिय रहने से ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। सिग्नलों से जुड़े सीसीटीवी कैमरों और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना भी आसान होगा।

Traffic Rules: मेट्रो शहरों की तर्ज पर होगी व्यवस्था

यातायात पुलिस ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक बनाने की दिशा में यह कदम उठा रही है। मेट्रो शहरों की तर्ज पर लंबे समय तक सिग्नलों के संचालन से यातायात अधिक अनुशासित रहेगा और वाहन चालकों में नियमों का पालन करने की आदत विकसित होगी। इससे चौराहों पर यातायात का प्रवाह भी बेहतर होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होने की उम्मीद है।

दुर्घटनाओं में कमी लाने पर फोकस

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है। सुबह और देर रात तक सिग्नल संचालित रहने से रेड लाइट जंप, गलत दिशा में वाहन चलाने, स्टंटबाजी और तेज रफ्तार जैसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

एएसपी, यातायात रामगोपाल करियारे ने बताया, "शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नलों का संचालन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक करने की योजना तैयार की गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर इसे जल्द लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यातायात को अधिक व्यवस्थित बनाना, सड़क हादसों में कमी लाना तथा तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।"

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग