समिति का संयोजक बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को नियुक्त किया गया है। इस समिति में अन्य सदस्य में नीना रावतिया, महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लालू राठौर, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, शंकर कुडियाम, अध्यक्ष, जिला पंचायत, बसंत ताटी, सदस्य, जिला पंचायत, सरिता चापा, सदस्य, जिला पंचायत, कामेश्वर गौतम, पूर्व अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी, रमेश पामभोई, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी शामिल हैं: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने समिति से आग्रह किया है कि वह तुरंत प्रभावित गांवों का दौरा करें, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामवासियों से बातचीत करके मामले की असल स्थिति का पता लगाएं और अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें।