पहले भी कई बार ट्रेन को निशाना
यह पहली बार नहीं है जब दक्षिण बस्तर में माओवादियों ने रेलवे को निशाना बनाया है। इससे पहले भी कई बार ट्रेन को निशाना बनाया जा चुका है। अब तक दो दर्जन से अधिक बार मालगाड़ी को डीरेल करने की कोशिश जा चुकी है। इसमें कई बार वे सफल भी हुए हैं। मालूम हो, इस ट्रैक से बैलाडीला से लौह अयस्क ले जाया जाता है।