9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Naxal Encounter: 31 नहीं मुठभेड़ में मारे गए 38 नक्सली, सभी पर 2 करोड़ 62 लाख का था इनाम, SP ने की पुष्टि

CG Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-नारायणपुर के नेंदूर-थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 35 नहीं बल्कि 38 नक्सली मारे गए थे।

5 min read
Google source verification
Naxal Encounter

Naxal Encounter: दंतेवाड़ा थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का दंतेवाड़ा पुलिस ने अपडेट आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार 38 नक्सली मारे जा चुके हैं। कंपनी नंबर 6 लगभग खत्म हो चुकी है। सिर्फ दो नक्सली अब इसमें बचे हुए हैं। एक कंपनी में 40 नक्सली होते हैं।

मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। नक्सलियों पर दो करोड़ 62 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। नक्सल संगठन को बस्तर में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन नक्सलियों को मारा गया है, वे संगठन में दशकों से जुड़े थे।

28 जवानों को शहीद किया, 23 आम नागरिकों की हत्या

मुठभेड़ में मारे गये 38 नक्सलियों पर दन्तेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर में कुल 250 से अधिक अपराध पंजीबंद्व है। सभी 61 मुठभेड़ में शामिल थे। 11 बार कैम्प पर अटैक किया था। आईईडी ब्लास्ट 17, आगजनी 9, पोलिंग बूथ पर हमला 3 जैसे गंभीर अपराध किए थे। 23 नागरिकों की हत्या की थी साथ ही 28 पुलिस जवानों को शहीद किया था।

यह भी पढ़े: CG Naxal News: 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, बड़ी वारदातों को दे चुकी है अंजाम… 4 राज्यों में थी वांटेड

Naxal Encounter: 15 नक्सली अभी भी घायल, माड़ में चल रहा इलाज

थुलथुली, गबाड़ी और नेंदूर के जंगलों में हुई मुठभेड़ ने नक्सल संगठन को पूरी तरह से झकझोर दिया है। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं 38 नक्सली तो मारे ही गए है साथ ही एक दर्जन से अधिक नक्सली घायल हैं। इसमें रमली, मोटू और दिनेश जैसे बड़े हार्डकोर नक्सली शामिल हैं। एसकेजेडसी कमेलश मरकाम का भी नाम घायलों में है। सूत्र बता रहे हैं कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी से सुखराम उर्फ आदेश, नारायण सिंह पखांजुर से माड़ पहुंचे हैं। कई नक्सलियों की हालत बहुत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों ने कहा जो नक्सली घायल हैं, वे पुलिस के पास आ सकते है, उनका बेहतर इलाज कराया जाएगा।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 38 हो चुकी है। घायलों की संख्या भी एक दर्जन से अधिक है। थुलथुली-नेंदूर मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। नक्सलियों से मिले हथियारों में कुछ की पहचान हो गई है। जल्द ही सभी हथियारों की पहचान हो जाएगी। गौरव राय, एसपी दंतेवाड़ा

Naxal Encounter: पहचान किए गिए 38 नक्सलियों की सूची-

  1. नाम - नीति उर्फ उर्मिला उम्र - 45 वर्ष पद - डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव,25 लाख इनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर
  2. नाम - नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 06 कमाण्डर पश्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर।
  3. नाम - सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर।
  4. नाम - मीना नेताम उम्र - 44 वर्ष पद- डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन ,08 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर।
  5. नाम - महेश मण्डावी पद- डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन,08 लाख इनामी,निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा।
  6. नाम- मुरली मातलामी पद - डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 08 लाख इनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर।
  7. नाम - बुधराम मड़काम पद - पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य , 08 लाख इनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर।
  8. नाम - बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र - 30 वर्ष पद - पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या , 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।
  9. नाम-जगनी वड्डे उम्र - 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख इनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर।
  10. नाम - सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख इनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।
  11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य ,08 लाख इनामी , ग्राम किलेनार ब्लॉक अंतागढ़ जिला कांकेर।
  12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य,08 लाख इनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव।
  13. नाम - दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  14. नाम - मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र - 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख इनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर।
  15. नाम - सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र - 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर।
  16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर।
  17. नाम - अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर, 08 लाख इनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  18. नाम - सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख इनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर।
  19. नाम - मोहन मण्डावी पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा।
  20. नाम - अनिल डोड्डी पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर।
  21. नाम - जनीला उर्फ बुधरी कोवाची उम्र - 40 वर्ष पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख इनामी, निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव।
  22. नाम- सुगदाय कष्यप पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, ग्राम कहचेनार थाना मालेवाही जिला बस्तर।
  23. नाम- सोमारू कड़ती पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख इनामी, ग्राम कुव्वे ब्लाक गीदम थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा।
  24. नाम- सुमन उर्फ षांतो मड़काम पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम रेखावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  25. नाम- मनोज उर्फ संपत मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- आमदई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी, ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर।
  26. नाम - सुक्कु उर्फ गुड्डू सलाम उम्र - 34 वर्ष पद - बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर।
  27. नाम - विजय उर्फ सुकलू कोर्राम पद - बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर।
  28. नाम - सोनू कोर्राम पद - बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर।
  29. नाम - जमली मंडावी उम्र - 36 वर्ष पद - आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर।
  30. नाम - फुलो उर्फ सुंदरी ओयाम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम झिल्ली थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर।
  31. नाम- रोहन पद्दा उर्फ सोहन, पद- एसीएम डिवीजन कम्युनिकेशन जिम्मेदारी, 5 लाख इनामी, ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर।
  32. नाम - रामदेर कोर्राम पद - बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्य 5 लाख इनामी, निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव।
  33. नाम- सीमा उर्फ जुगाय कोर्राम बयनार एरिया कमेटी सीनियर पार्टी सदस्य, 5 लाख इनामी, ग्राम सुलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर।
  34. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्य 02 लाख निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला कोंडागांव।
  35. नाम- जनबती कश्यप पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्य 02 लाख, ग्राम इरपानार ब्लाक भैरमगढ़ जिला बीजापुर।
  36. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या, इनामी 02 लाख, निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा।
  37. नाम - लोकेश उर्फ साबन पोयाम पद- जनमिलिशिया सदस्य, निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा।
  38. नाम- फुलसिंग कोवाची पद- जनमिलिशिया सदस्य ग्राम भटबेड़ा थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग