Ration Card: दंतेवाड़ा जिले के सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत जून से अगस्त 2025 तक का चावल एकमुश्त जून माह में ही प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खाद्य विभाग, राजस्व अमले और उचित मूल्य दुकान संचालकों की बैठक लेकर 2 जून तक सभी दुकानों में तीन माह का खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।