
गोदावरी नदी उफान पर (Photo source- Patrika)
Weather Alert: तेलंगाना और सीमावर्ती इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश का असर अब बीजापुर जिले में साफ दिखाई देने लगा है। गोदावरी नदी उफान पर है और पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते बीजापुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेकलगुड़ा नाला पुलिया जलमग्न हो गई है।
गौरतलब है कि टेकलगुड़ा पुलिया पर 2 फीट ऊपर तक पानी बह रहा है, जिससे नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया है। जगदलपुर से हैदराबाद जा रहे वाहनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। (CG Weather Alert) अधिकारियों के मुताबिक यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है, लेकिन सुरक्षा कारणों से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
प्रशासन ने तारालगुड़ा के पास यातायात रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर सफर न करें और जब तक हालात सामान्य न हों, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
Weather Alert: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे गोदावरी का जलस्तर और बढ़ सकता है। (CG Weather Alert) प्रशासन ने निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। फिलहाल हाईवे ठप होने से बीजापुर और तेलंगाना की ओर जाने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
12 Jul 2025 12:01 pm
Published on:
12 Jul 2025 12:01 pm
