
दतिया/खूजा. दबोह में शादी समारोह से बच्चों के साथ कार से वापस घर आ रहे भाजपा नेता की कार में भाण्डेर-दबोह रोड पर ग्राम खूजा के पास एक ट्रक के चालक ने कार में टक्कर मार दी। इससे भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह कौरव की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार उनके दो बच्चे घायल हो गए।
भाजपा के सालोन बी मंडल के पूर्व महामंत्री सुरेन्द्र सिंह (३०) पुत्र बुद्ध सिंह कौरव निवासी ग्राम राखना अपने ***** रविन्द्र की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी व दो बच्चों के साथ दबोह गया हुआ था। शनिवार की रात्रि में ससुराल में सुरेन्द्र सिंह कौरव किसी बात पर नाराज होकर गुस्से में अपने निजी वाहन कार क्रमांक एमपी ०७ सीबी ४५६९ से वापस अपने घर राखरा के लिए चल दिया और अपने बच्चे पुत्र आदित्य (६) एवं बच्ची बेबी (४) एवं चचेरे भाईबेटू (२२) पुत्र महावीर कौरव को भी साथ में ले आया। जब वह राखरा आरहा था तभी शनिवार की रात करीब १२ बजे भाण्डेर दबोह रोड पर खूजा के पास भाण्डेर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी ९२ टी १७३२ के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सुरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार उसके पुत्र आदित्य की आंख के पास चोट लगी वहीं पुत्री सुरक्षित बच गई और बेटू कौरव के सिर में चोटें आई। वहीं गिट्टी से भरे ट्रक के अगला टायर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को देख वहां से निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना सुरेन्द्र के भाई रामू कौरव को दी। बता दें कि सुरेन्द्र युवा भाजपा के सक्रिय सदस्य है और कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।
हादसे में घायल ऑटो चालक की मौत
दतिया. शुक्रवार को झांसी रोड पर ऑटो और बोलेरो में हुई भिड़ंत में घायल ऑटो चालक की मौत हो गईजबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के यादव ढाबा के पास बाइकें भिड़ीं। हादसे में ऑटो चालक अहमद पुत्ररमजान खां गंभीर रूप से घायल हो गया था।उसे इलाज के लिए रैफर किया गया था। उसका इलाज के दौरान उसका पैर काटना पड़ा था। इसके बाद भी उसकी हालत नहीं सुधरी और शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Published on:
30 Apr 2018 06:27 pm
