
MP Election 2023 : दतिया विधानसभा में नरोत्तम मिश्रा 4000 वोटों से पीछे, 20 साल से ये सीट है भाजपा का गढ़
ग्वालियर संभाग में आने वाले दतिया जिले की दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा शुरुआती रुझान में कांग्रेस के राजेन्द्र भारती से 4000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर फाइनल नतीजे कुछ ही देर में सामने आने वाले हैं।
दतिया विधानसभा देशभर में दो चीजों के लिए खास पहचान रखती है। पहली है यहां का प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर और दूसरी ये कि इस सीट को बीजेपी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ माना जाना। इस विधानसभा सीट पर पिछले 20 साल से बीजेपी और नरोत्तम मिश्रा का कब्जा है। 1993 के बाद से इस सीट पर कांग्रेस एक बार भी नहीं जीत सकी है। फिलहाल, कांग्रेस ने यहां पर राजेंद्र भारती को ही उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इससे पहले नरोत्तम मिश्रा से ही बगावत कर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश नायक को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन उनकी उम्मीदवारी का विरोध कांग्रेस के भीतर ही हो गया और आखिर में कांग्रेस को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा, जिसके कारण फिर से राजेंद्र भारती मैदान में आ गए हैं।
17 नवंबर को संपन्न हुए चुनाव में दतिया विधानसभा सीट पर 79.26 फीसदी की वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं, बात करें 2018 के वोट प्रतिशत की तो पिछली बार इस सीट पर 77.35 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2013 में यहां 75.20 प्रतिशत वोट पड़े थे। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता इस सीट से किस उम्मीदवार को चुनकर मध्य प्रदेश की विधानसभा पहुंचाती है।
विधानसभा के पिछले समीकरण
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को सिर्फ 2,656 वोटों से हराया था। मजेदार बात ये है कि इस सीट पर तीसरा स्थान NOTA को मिला था। वहीं पिछले चुनाव में इस सीट पर कुल 49 फीसदी ही मतदान हुआ था।
विधानसभा का चुनावी मिजाज
दतिया विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण की बात करें यहां कुशवाहा समाज और ब्राह्मण समाज निर्णायक स्थिति में है। यहां करीब 30 हजार से ज्यादा ब्राह्मण वोटर्स हैं, जबकि करीब इतने ही कुशवाह समाज के मतदाता हैं। यहां पिछले कुछ सालों में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर नरोत्तम मिश्रा को अच्छा खासा सपोर्ट मिलता आया है।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : अटेर विधानसभा सीट पर दिखती है यूपी की सियासी झलक, ऐसे तय होती है हार-जीत
भाजपा के नरोत्तम मिश्रा
2003 में दतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी के रामदयाल प्रभाकर कांग्रेस के महेंद्र बौद्ध के खिलाफ विजयी हुए थे। इसके बाद 2008 में ये सीट सामान्य हुई तब यहां बीजेपी की जीत हुई। इस चुनाव के दौरान नरोत्तम मिश्रा, डबरा सीट से दतिया पहुंचे और उन्होंने राजेंद्र भारती को 11,233 वोटों के अंतर से हराया। मिश्रा ने 2013 में भी राजेंद्र भारती पर 11,000 से अधिक वोटों से हराया। इसके बाद 2018 में मिश्रा ने लगातार तीसरी बार भी जीते थे। हालांकि, उस दौरान जीत का अंतर काफी कम था।
कांग्रेस के राजेंद्र भारती
कांग्रेस ने दतिया सीट पर एक बार फिर राजेंद्र भारती को ही चुनावी मैदान में उतारा है। आपको याद दिला दें कि ये तीसरी बार है, जब कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र भारती को ही नरोत्तम मिश्रा के सामने टिकट दिया है। इससे पहले दोनों बार राजेंद्र भारती नरोत्तम से चुनाव हार चुके हैं। अब देखना ये है कि क्या इस बार राजेंद्र भारती भाजपा के गढ़ को भेदने में सफल होते हैं या नहीं?
दतिया विधानसभा के मतदाताओं का विवरण
मतदाताओं की बात करें तो मौजूदा समय में दतिया विधानसभा में कुल 2 लाख 20 हजार 505 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 16 हजार 230 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 14 हजार 260 है। इसके अलावा इस विधानसभा में कुल 15 ट्रांसजेंडर हैं।
दतिया विधानसभा की जनता की आवाज
- दतिया विधानसभा में जहां औद्योगिक इकाइयों की कमी होने के कारण क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसपर ध्यान देना चाहिए।
- यही कारण है कि जिले की बड़ी आबादी को रोजगार की तलाश में जिले, प्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक जाना पड़ता है।
- जिले के अंतर्गत आने वाले अकसर ग्रामीण क्षेत्रों सड़कें नहीं हैं या कमी है। इसके चलते जिले की बड़ी आबादी को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर किसी इमरजेंसी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है।
- जो गांव शिवपुरी से दतिया में शामिल हुए हैं उनकी विधानसभा करेरा है इस विधानसभा में पेयजल एक बड़ी समस्या है।
- अच्छे तकनीकी कॉलेजों की कमी होने के कारण जिले के बच्चों को बाहर पढ़ने जाना पड़ता है।
- भांडेर में सड़क और पानी की समस्या है। यहां बेरोजगारी भी युवाओं के लिए बड़ी चुनौती है।
- सेंवढ़ा विधानसभा में किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
03 Dec 2023 10:25 am
Published on:
29 Oct 2023 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
