
दतिया। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी और सख्ती करने जा रही है। अब अगर किसी उपभोक्ता के यहां सर्विस लाइन में कट पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं और उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा न करने के बाद कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।
बिजली कंपनी द्वारा शहर में बिल की बकाया राशि वसूलने और चोरी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कंपनी को चोरी से बिजली उपयोग करने के मामले मिल रहे हैं। उपभोक्ता किसी न किसी रूप में बिजली चोरी कर रहे हैं। चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ता नियमित रूप से बिल भी जमा नहीं कर रहे हैं। अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा न किए जाने से कंपनी का शहर में उपभोक्ताओं पर बिल के रूप में करोड़ों रुपए बकाया है।
सर्विस लाइन से कर रहे छेड़छाड़
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कई उपभोक्ता मीटर को वायपास कर बिजली चोरी कर रहे हैं। आकस्मिक रूप से चलाए जाने वाले चेकिंग अभियान में सौ में से 65-70 उपभोक्ताओं के यहां मीटर वायपास कर या खंभे से मीटर तक आने वाली सर्विस लाइन में कट लगाकर चोरी होना पाया गया है। कई उपभोक्ता मीटरों में चिप लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं।
अब दर्ज होगी एफआईआर
अब चैकिंग के दौरान किसी उपभोक्ता के यहां सर्विस लाइन में कट या मीटर को वायपास करना पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सर्विस लाइन में कट या मीटर वायपास होने पर कंपनी के स्टाफ द्वारा उसका फोटो खींचकर मोबाइल विजिलेंस डिजिटल एप पर अपलोड किया जाएगा और बिजली चोरी का केस बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः
चोरी से चलाए जा रहे एयरकंडीशनर
शहर में अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा चोरी से एसी का उपयोग भी किया जा रहा है। कंपनी द्वारा चलाए जाने वाले चैकिंग अभियान में कई उपभोक्ताओं के घरों में चोरी से एसी का उपयोग होना पाया जा चुका है। उपभोक्ताओं द्वारा लोड न बढ़वाने और चोरी से एसी का उपयोग करने की वजह से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढऩे से फाल्ट होते हैं।
कंपनी द्वारा चलाए जाने वाले चैकिंग अभियान में सौ में से 65-70 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पाई जाती है। उपभोक्ता मीटर में चिप लगाने के अलावा सर्विस लाइन में कट लगाकर या मीटर को वायपास कर बिजली चोरी कर रहे हैं। उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए न तो सर्विस लाइन में कट लगाएं और न ही मीटर को वायपास करें।
-एपीएस भदौरिया, उप महाप्रबंधक, बिजली कंपनी
Updated on:
20 Sept 2022 05:49 pm
Published on:
20 Sept 2022 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
