6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे तेजस्वी यादव के साथ एमपी आए बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

MP News : पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। एक दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे लालू प्रसाद यादव का एयरपोर्ट पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

less than 1 minute read
Google source verification
MP News

MP News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे। एक दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे लालू प्रसाद यादव का एयरपोर्ट पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सीएम ने अपने बेटे के साथ मां बगलामुखी देवी के दर्शन करने पहुंचे। वहीं उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का भी अभिषेक किया।

खास बात ये रही कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू के बेटे तेजस्वी यादव भी उनके साथ नजर आए हैं। रविवार को पूर्व सीएम लालू यादव अपने बेटे व बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ दतिया पहुंचे। हेलीपेड पर यादव समाज और कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती और पूर्व विधायक घनश्याम सहित कांग्रेस नेताओं ने आरजेडी नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद हेलीपेड से सीधे पीतांबरा पीठ के लिए रवाना हुए।

मां पीताम्बरा के दरबार में लालू यादव

लालू यादव और तेजस्वी यादव ने मां पीतांबरा बगलामुखी देवी के दर्शन किए और वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया। लालू यादव खराब स्वास्थ्य के कारण मंदिर परिसर में पैदल नहीं चल पाए। लिहाजा उनके लिए व्हील चेयर मंगवाई गई और व्हील चेयर पर बैठकर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों ने मॉडल के जरिए दिए ऐसे संदेश, हर तरफ हो रही इनकी अद्भुत सोच की तरीफ, Video

बिहार चुनाव में जीत का दावा

दर्शन के बाद लालू यादव ने मीडिया से बात नहीं की। वहीं तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में हमारे गठबंधन को सफलता मिली है। लेकिन महाराष्ट्र में हमारा गठबंधन हार गया है। इसकी वजह क्या है, हम बैठकर समीक्षा करेंगे। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अगले साल 2025 में होने वाले चुनाव में हम जरूर जीत हासिल करेंगे।