31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी नेता की हत्या से दहला दतिया, आधे घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

MP BJP Leader Murder: मध्य प्रदेश के दतिया की सुबह गोलियों की धायं-धायं से दहशत, बीजेपी पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत, आधे घंटे सड़क पर ही पड़ा रहा शव

2 min read
Google source verification
MP BJP Leader Murder datia crime news

MP BJP Leader Murder datia crime news(photo:patrika Creative)

MP BJP Leader Murder: मध्य प्रदेश के दतिया शहर में उस वक्त दहशत मच गई, जब दिनदहाड़े एमपी बीजेपी नेता और पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तब तक गोलियां दागते रहे जब तक कि उनकी सांसें न थम गईं। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक उनका शव सड़क पर ही पड़ा रहा। वहीं सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह की सैर पर निकले थे कुशवाहा

मामले में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कल्लू कुशवाह हर दिन सुबह की सैर पर आते हैं। वह आज भी सैर पर निकले थे। तभी अचानक हमलावर वहां पहुंच गए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर उनपर तब तक गोली चलाते रहे, जब तक कि वह मौके पर ही गिर नहीं गए। जैसे ही कुशवाह गिरे हमलावर मौके से फरार हो गए।

स्थिति तनावपूर्ण

घटना अल सुबह की बताई जा रही है। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। सूचना मिलते ही दतिया जिले की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालात को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालना शुरू कर दी है।

आपसी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बीजेपी पार्षद की हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक बीजेपी नेता और पार्षद कल्लू कुशवाहा पर पहले से ही हत्या का मामला दर्ज था। इसके लिए उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई थी। लेकिन करीब चार महीने पहले ही कल्लू कुशवाहा को जमानत मिल गई थी। जमानत की बिना पर वह जेल से बाहर आए थे। ऐसे में पुलिस ने अब पार्षद के पुराने विवादों के साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

पार्षद की हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।