4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

105 किलो नकली देशी घी जब्त, एक गिरफ्तार

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
dausa crime news

105 किलो नकली देशी घी जब्त, एक गिरफ्तार

दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में नकली देशी घी का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर एएसपी सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार मीना के नेतृत्व में टीम गठित की। थाना प्रभारी ने पुराने शहर में हलवाई बाजार से दिनेश जायसवाल को पकड़कर उसके कब्जे से 105 किलो नकली देशी घर जब्त किया। इस दौरान उपनिरीक्षक भगवान सिंह, राजेन्द्र, पन्नालाल, घनश्याम व नागपाल आदि थे।


कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित बाजार से एक वैरायटी का वनस्पति घी खरीदता है। उसको चूल्हे पर गर्म कर प्लास्टिक की थैली में पैक कर असली देशी घी के नाम से बेचता है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना पुलिस ने इसी माह सैंथल पुलिया व माधव नगर से भी करीब तीन क्विंटल नकली देशी घी बरामद किया था।


वाहन चालक व कांस्टेबल भिड़े

बांदीकुई. शहर के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने में जुटे यातायात पुलिसकर्मी व एक वाहन चालक सुबह आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच करीब पांच मिनट तक फिल्मी अंदाज में मारपीट हुई। इससे मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और चालक को थाने ले गई।


जानकारी के अनुसार कांस्टेबल पवन कुमार एवं होमगार्ड में कार्यरत टेकचंद आगरा फाटक पर डयूटी पर तैनात थे। इसी बीच नगरपालिका की ओर से लोडिंग वाहन लेकर आ रहा घम्मन निवासी गिरधपुरा व यातायात पुलिसकर्मी के बीच वाहन को साइड में लेने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। यह कहासुनी कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आस-पास स्थित लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन मामला बढ़ता देख लोगों ने थाने सूचना दी। इस पर पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंच वाहन चालक को थाने ले गई।

थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ ने बताया कि कांस्टेबल ने राजकार्य मेें बाधा एवं मारपीट कर वर्दी फाडऩे का मामला दर्ज कराया है। इस सम्बन्ध में आरोपित घम्मन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि आगरा फाटक पर दिनभर जाम लगा रहता है। सड़क पर वाहन खड़ा करने एवं आड़े तिरछे फंसाने को लेकर आए दिन झगड़ा होता है। (ए.सं.)