4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा में रिमझिम तो महुवा में झमाझम

खरीफ की फसलों के लिए बरसा अमृत
2 min read
Google source verification
Rain in mahwa

दौसा में रिमझिम तो महुवा में झमाझम

दौसा. जिलेभर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बाद महुवा में मूसलाधार तो कहीं हल्की बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। खरीफ की फसल में बारिश अमृत का काम करेगी। वहीं मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिला मुख्यालय पर दोपहर करीब दो घंटे रिमझिम बारिश का दौर चला।


जल संसाधन विभाग के महुवा रेनगेज में शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर 3.20 बजे तक 120 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह बारिश इस सीजन में सर्वाधिक है। महुवा, आलूदा आदि स्थानों पर भी सुबह 8 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम में मुताबिक महुवा में सुबह 8 से 1 बजे तक 50 एमएम और 1 से 3.20 बजे तक 70 एमएम बारिश हो गई।


महुवा. उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर देर शाम तक चलती रही। कस्बे के मुख्य बाजार, तहसील रोड, मंडावर रोड, ठेकडा सहित कई कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने महुवा में सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बताया कि कस्बे में नियमित साफ-सफाई एवं नालों की सफाई नहीं होने से पानी भर गया।


खेड़ला. क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर बरसात का दौर चला। रुक-रुक कर बरसात होने से सूख रही बाजरे की फसल को लाभ मिला। खेड़ला, बड़ागांव, सलेमपुर, नाहिड़ा, तालचिड़ी, पावटा, पीपलखेड़ा सहित कई गांव में भी बरसात हुई।


नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे से करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। तहसील कार्यालय के अनुसार 22 एमएम बारिश दर्ज की गई।

धाकड्या नदी में भी पानी की आवक


लालसोट. क्षेत्र में कई जगह शुक्रवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। पपलाज माता, कुटक्या, खटूम्बर, धाकड्या, संवासा, थूणिधिराजपुरा गांव के खेतों व सड़क मार्गों पर पानी भर गया। धाकड्या नदी में भी पानी की आवक हुई। शहर में बूंदाबांदी हुई।(नि.सं.)