6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी का भीषण प्रकोप जारी, चुनाव में ड्यूटी देने राजस्थान आए 17 पुलिसकर्मी हुए बीमार

गर्मी का भीषण प्रकोप जारी, चुनाव में ड्यूटी देने राजस्थान आए 17 पुलिसकर्मी हुए बीमार
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

rohit sharma

May 02, 2019

policemen

policemen

दौसा।

राजस्थान में भीषण गर्मी के दौर के बीच बड़ी खबर है। प्रदेश के दौसा जिले में गर्मी से पुलिसकर्मी बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार राज्य में ये पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी देने केरल से आए हैं। इनमें 17 बीमार पुलिसकर्मियों की अचानक तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते पुलिसकर्मियों के सिर में तेज दर्द हुआ, इस दौरान सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं, राजस्थान में इन दिनों गर्मी के प्रकोप के चलते पारा 44 डिग्री पार कर गया है। प्रदेश के अधिकतर जिले लू की चपेट में हैं। तेज गर्मी के कारण स्कूलों का समय भी बदल गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में कलक्टर एवं प्रशासन ने प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की छुट्टी का समय बदलने का आदेश जारी किया है। आगामी आदेशों तक दोपहर 12 बजे तक के स्कूलों में छुट्टी होगी। कलक्टरों ने भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को राहत देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से विचार विमर्श के बाद यह आदेश जारी किए थे।

ये आदेश केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से सम्बद्ध सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर भी लागू होंगे। यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होंगे तथा जिन स्कूलों में परीक्षाएं संचालित हो रही हैं वहां परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगी।

अगले 24 घंटे में भी पूर्व और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहेगा जबकि अन्य भागों में दिन के तापमान में आंशिक गिरावट होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ अगले दो तीन दिन में चक्रवाती तूफान का असर खत्म होते ही प्रदेशभर में भीषण लू का दौर शुरू होने के संकेत स्थानीय मौसम केंद्र ने दिए हैं।