4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा जिले में फिर संचालित होंगे 17 स्कूल

17 schools to be run again in Dausa district: सरकार ने किए समन्वय से मुक्त
2 min read
Google source verification
दौसा जिले में फिर संचालित होंगे 17 स्कूल

दौसा जिले में फिर संचालित होंगे 17 स्कूल

दौसा. राÓय सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर प्रदेश में 495 विद्यालयों को समन्वय से मुक्त किया है। पूर्व सरकार ने इन विद्यालयों को नजदीक के स्कूल में मर्ज कर दिया था। इसके बाद से लोगों में विरोध था। मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों को फिर से चालू करने की घोषणा की थी। इसके अनुसार अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों को पुन: प्रारंभ करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत दौसा जिले में 17 विद्यालय सत्र 2020-21 से अब पुन: संचालित होंगे।

17 schools to be run again in Dausa district


आदेश के अनुसार दौसा जिले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंध की ढाणी, खूण्ड जाटोली, झेरड़ा, जागीर बांदीकुई, केशोपुरा, खूंटला का बास, डूमाली तलाई, कांवर बास, भेदाड़ी नीचली, खेड़ा बगरिया, कुकलवाल ढाणी कालीखाड़, चक हरपट्टी, बैरवा ढाणी रानीवास, बाढ़ अभयपुरा, चक भगलाई, मानतों वालों की ढाणी, ककरोड़ा ढाणी प्राथमिक स्कूल को समन्वय से मुक्त किया गया है।

अब ये रहेगा न्यूनतम नामांकन


समन्वय से मुक्त स्कूल को शुरू करने के लिए प्राथमिक स्तर पर 15 तथा उ"ा प्राथमिक स्तर पर 30 विद्यार्थी तथा सुरक्षित भवन होना चाहिए। प्राथिमक स्कूल शुरू होने पर लेवल-1 के 2 तथा उ"ा प्राथमिक में लेवल-1 के 2 तथा लेवल-2 के 3 शिक्षक लगाए जाएंगे।

कैलाई स्कूल में विवाद गहराया, आधा स्टाफ छुट्टी पर गया


दौसा. सिकराय ब्लॉक की राजकीय उ"ा माध्यमिक विद्यालय कैलाई में स्टाफ के बीच आपसी विवाद गहराने से अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। विवाद भी इस कदर है कि करीब सात जने अवकाश पर चले गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी करीब एक सप्ताह पूर्व शिकायत मिलने के बाद चुप्पी साधे बैठे हैं, विवाद का समाधान नहीं निकाल पाए हैं। परीक्षा सिर पर है और सैकड़ों विद्यार्थियों को स्टाफ के आपसी झगड़े से प्रभावित होना पड़ रहा है।


मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई शिकायत में करीब आधा दर्जन अध्यापकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में तीन कार्मिक दबंगता दिखाते हुए अन्य स्टाफ को धमकाते हैं। एक-दो बार तो कुछ समाजकंटकों को बुलाकर डराया गया और मारने पर उतारू हो गए। कार्मिकों ने जान का खतरा बताते हुए अधिकारी से अन्यत्र पदस्थापन की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानाचार्य सहित करीब सात जने मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं।

हालांकि अवकाश में सबने अपने-अपने मेडिकल कारण बताए हैं, लेकिन एक साथ तकरीबन आधे स्टाफ के अवकाश पर चले जाने से सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार स्टाफकर्मी दबंगता से परेशान होकर चले गए हैं। इस संबंध में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच कमेटी गठित की है। शीघ्र ही विवाद को सुलझाया जाएगा।

17 schools to be run again in Dausa district