5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भण्डारे में बनेगी बीस बोरी चीनी की प्रसादी

हलवाई मिठाई बनाने में जुटे
2 min read
Google source verification
20 sacks of sugar will be made in the reservoir

भण्डारे में बनेगी बीस बोरी चीनी की प्रसादी

गीजगढ़. कस्बे के श्रीधाम बांकली बालाजी पर आयोजित श्रीमद्भागवत् कथा का समापन शुक्रवार को विशाल मेले व भण्डारे व पूर्र्णाहुति के साथ होगा। शुक्रवार को कथा समापन व मेले को लेकर गुरुवार सुबह से ही ग्रामीण तैयारियों में जुट गए।भण्डारे में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए 20 बोरी चीनी की प्रसादी बनाने में लगे हुए हैं।
आसपास के गंावों से बालाजी मेले को लेकर गुरुवार शाम से पद यात्रा व दण्डवत करने वाले हजारों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। कार्यक्रम को लेकर बालाजी कमेटी व पुलिस प्रशासन ने भी जगह जगह चौकसी के लिए माकूल इंतजाम किए हैं। जिसमें बस स्टैण्ड से बालाजी धाम तक सभी दुपहिया व चार पहिया वाहनों की रोक रहेगी। जगह जगह दण्डवत व पदयात्रियों के लिए अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था रहेगी।शुक्रवार को भण्डारे में प्रसादी वितरण के लिए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है मेले को लेकर बस स्टैण्ड से बालाजी मन्दिर तक जगह जगह लाइट लगा दी गई है।

मेहंदीपुर बालाजी. ब्रह्मबाद के देव महाराज पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा पूर्णाहुति के साथ गुरुवार को सम्पन्न हो गई। शुक्रवार को भण्डाव व 20 एवं 21 अक्टूबर को हरिकीर्तन दंगल का आयोजन होगा। इसमें मीना सीमला, हलकारा, डोलिका, पाड़ली, सुरेर व झाड़ोली की पार्टियां प्रस्तुति देंगी।

शिवकथा सुनने उमड़ी भक्तों की भीड़
बसवा . कस्बे में हनुमत वाटिका पर चल रही शिवकथा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।कथा सुनने के लिए उपरेड़ा, सबडावली, बसवा, रामपुरा, कालेड़ के सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया। शिव कथा में गणेशजी का विवाह किया गया। भगवान शंकर द्वारा भक्तों का उद्धार करने की कथा सुनाई। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। हनुमानजी की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। इस मौके पर संत केशवदास, बाबूलाल तलाववाला, पं नन्दकिशोर शर्मा, गिर्राज सैनी, जगदीश शर्मा, रमेश सैनी आदि मौजूद थे।

कोलकाता के फूलों से सजाएंगे श्याम दरबार
दौसा. शहर के मानगंज में शुक्रवार को होने वाले एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम में बंगाल के कलाकार कोलकाता से मंगवाएं फूलों से श्याम बाबा का दरबार सजाएंगे।
कार्यक्रम में कोलकाता के राजू शर्मा, समस्तीपुर की रेशमी शर्मा, कोलकाता के शुभम, रूपम व दौसा के अजय शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। संयोजक पवन सोनी व अखिल धौकरिया ने बताया कि श्रीश्याम अर्चना परिवार के तत्वावधान में विजयादशमी पर शुक्रवार को शाम सात बजे शुरू होने वाले द्वितीय भजन अमृत रसगंगा के मुख्य अतिथि विधायक शंकरलाल शर्मा, भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल, एसडीओ जीएल शर्मा होंगे। पंकज रावत ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।