5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस दल पर हमले के 21 आरोपी दबोचे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dausa police

पुलिस दल पर हमले के 21 आरोपी दबोचे

दौसा. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बस्सी थाना पुलिस के स्थाई वारंटी को कालाखोह की सादर्या की ढाणी में गिरफ्तार करने गए सदर थाना व बस्सी थाने के पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन महिलाओं समेत पांच जनों को मुकदमे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इन पांचों को न्यायालय ने एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया। वहीं इसी मामले 16 अन्य को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर दौसा उपजिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट डॉ. गोवर्धन लाल शर्मा के सामने पेश किया जिनमें से 13 जनों को जेल भेज दिया।


सदर थाना प्रभारी रामसिंह यादव ने बताया कि कालाखोह की सादर्या की ढाणी निवासी सांवताराम मीना, खेमराज मीना, पपीता देवी, संताष देवी व कुमारी प्रियंका को मुकदमें गिरफ्तार किया। पांचों को न्यायालय में पेश किया, जिनको एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया। इसी प्रकार पुलिस ने इसी मामले में 16 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया, जिनमें से उपजिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट डॉ. गोवर्धन लाल शर्मा ने राजेश, कमलेश, संजय, विनोद, दयाराम, रामलखन, रामावतार, दिनेश, अमरसिंह, रोहित, ओमप्रकाश, बाबूलाल व अंगदराम को जेल भेज दिया।


चार हजार लीटर वॉश नष्ट, पांच भट्टियां तोड़ी


लालसोट. देवली ग्राम की चौकीदार ढाणी में सोमवार को आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार हजार लीटर वॉश नष्ट पांच भट्टियों को तोड़ा गया। साथ ही हथकढ़ शराब बनाने के उपकरण इत्यादि भी जब्त किए।थाना प्रभारी गणपतराम चौधरी ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक मनराज मीना के नेतृत्व में आबकारी विभाग व तीनो थानों के पुलिस जाप्ते ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि देवली चौकीदारो की ढाणी के पास अवैध हथकढ़ शराब बनाने की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर कार्रवाई की गई।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कारोबार से जुड़े लोग फरार हो गए। उन्होंने अवैध हथकढ़ शराब की भट्टियों को चारा व कड़बी लगाकर छिपा रखा था जिससे किसी को पता नही चल सके। जब्त उपकरणों में ड्रम इत्यादि जब्त कर आबकारी विभाग को सुपुर्द किए। इस दौरान मण्डावरी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तथा रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी व जाप्ता मौजूद रहा।(नि.सं.)