
छात्रा के साथ बलात्कार का मामला दर्ज, आरोपी सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
बांदीकुई. थानान्तर्गत बालाहेड़ा गांव में बुधवार रात सरकारी शिक्षक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में पीडि़ता के पिता ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस वृत्ताधिकारी नवाव खां ने बताया कि नवीं कक्षा में अध्ययनरत बालिका रात को महेन्द्र मीणा के पास विज्ञान विषय की पासबुक लेने के लिए गई तो उसने बालिका के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महेन्द्र जयसिंहपुरा विद्यालय (सिकराय) में द्वितीय श्रेणी के शिक्षक पद पर कार्यरत हैं तथा वह रिश्ते में गांव के हिसाब से बालिका का चाचा लगता है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
इधर, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रकरण की रिपोर्ट भी मांगी है।
कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू
बडि़य़ाल कलां. कस्बे के पीपली वाले बालाजी मंदिर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू हुई। सुबह गंगामाता मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश व ध्वज पूजन किया गया। इसके बाद बैंड़बाजों के साथ कलश यात्रा शुरू हुइ्र्र्र। यात्रा में आगे महिलाएं विभिन्न रंग बिरंगे परिधानों में सज धज कर सिर पर मंगल क लश रख भजन गाती हुई चल रही थी।
वहीं पुरूष श्रृद्धालु हाथों मेें ध्वज पताका लेकर जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। भक्ति संगीत की धुनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा बालिका स्कूल के सामने, बड़ी कोठड़ी, छोटी कोठड़ी, मुख्य बाजार,बस स्टैण्ड़ सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरी।
यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर एंव फल,शरबत एवं शिकंजी वितरित कर स्वागत किया गया। यात्रा में श्रृद्धालुअेंा की भारी संख्या में भीड़़ उमड़ी। यात्रा बालाजी मंदिर पहुंच धर्मसभा में विसर्जित हुई। साध्वी जय प्रिया दीदी ने रामकथा के महात्म्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति से ही मनुष्य का कल्याण संभव है। रामकथा के श्रवण से सत्य का ज्ञान होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12से शाम 5 बजे तक प्रवचन होंगे। कथा का समापन १० अगस्त को पूर्णाहूति एंव भंड़ारे के साथ हेागा।
Published on:
02 Aug 2018 09:29 pm
