4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

डिडवाना गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय नव कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ
2 min read
Google source verification
A tide of great reverence in the Kalash Yatra

कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

लालसोट.

डिडवाना गांव में पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार से नौ दिवसीय नव कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। 22 जून तक जारी रहने वाले इस महायज्ञ के आयोजन की शुरुआत पर गुरुवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें डिडवाना समेत आस पास के कई गांवों के हजारों महिला- पुरुषों ने शिरकत की। गांव के रामशाला हनुमान मंदिर पर यज्ञ ध्वजा, कलश एवं शिखर की पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई।

इसके बाद यह कलश यात्रा गांव के सभी प्रमुख बाजारों से गुजरती हुई पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा मे ध्वजा व कलश रामोतार चौपड़ा, शिखर कमलेश सैनी व भागवत कथा पोथी कल्याण शर्मा ने सिर पर रखे। कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र के युवाओं का जोश देखने लायक रहा। यज्ञशाला पहुंचने के बाद आचार्य दिवाकर मिश्रा के सानिध्य में विप्र जनों ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान संत रघुनाथदास, संत अवधेशदास, यज्ञ समिति अध्यक्ष दीपक पटेल, महामंत्री शंभू कुईवाला, उपाध्यक्ष ब्रजमोहन थानेदार, संयोजक जगदीश पाटीवाला, सत्यनारयण बोहरा, मीडिया प्रभारी राकेश सामोत्या, कमल जैमन, महेश बोहरा, कल्याण डाबरा, रामजीलाल बोहरा, बजरंगलाल भरतड़ा, घनश्याम भरतड़ा, राधामोहन मिश्रा, बाबूलाल पंडा, छीतरमल योगी, रामफूल सैनी, प्रकाश पटेल, हनुमान शर्मा, बनवारी डूंगरी, सुरज्ञान सामोत्या, कल्याण शर्मा समेत कई जने भी मौजूद थे। यज्ञ के साथ ही यहां प्रतिदिन चलने वाले प्रसादी भंडारे की शुरुआत भी हुई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। यज्ञ के दौरान गुरुवार को भागवत कथा का भी आयोजन शुरू हो गया। जिसमें कथा वाचक प्रभुदास ने प्रवचन दिए। इसी प्रकार श्रीया खेड़ा आश्रम पर संत पूर्णानंद के सानिध्य में नव दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष हजारीलाल आभानेरी समेत आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)


बांदीकुई. ग्राम प्रतापपुरा में हीरामन मंदिर पर गुरुवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हुई। भक्ति संगीत की धुनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने बताया कि हीरामन महाराज के नवनिर्मित मंदिर में हीरामन, कालसदेव, राधाकृष्ण एवं गोठिया की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई जा रही है।

भागवताचार्य पं.मनीष शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से पापों का नाश होता है। शुक्रवार को सुखदेव जन्म, परीक्षित जन्म एवं परीक्षित श्राप की कथा सुनाई जाएगी। यज्ञाचार्य पं.लक्ष्मीनारायण मिश्र प्रतिदिन यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। समापन 21 जून को भण्डारे के साथ होगा। गुर्जर महासभा तहसील अध्यक्ष विजयसिंह बैंसला, गुर्जर विकास परिषद जिला संयोजक टीकमसिंह बैंसला, बनवारीलाल जांगिड़, गोपाल सैनी, जयसिंह बैरवा, रघुवीर थानेदार, गोपाल सैनी, शिम्भूदयाल एवं जयसिंह गुर्जर भी मौजूद थे।